Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राष्ट्रीय रेड वाइन दिवस आज, जानिए रेड वाइन पीने के फायदे और नुकसान भी

आज दुनिया भर में 800 से अधिक प्रकार की रेड वाइन उपलब्ध हैं। इसका स्वाद फलों के मीठे से लेकर सूखे और टैनिक तक हो सकता है। इस दिन आप अपनी पसंदीदा रेड वाइन का एक गिलास लेकर इसका आनंद ले सकते हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 28, 2024 | 08:39 AM

आज मनाया जा रहा है रेड वाइन डे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आज 28 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में ‘रेड वाइन डे’ (National Red Wine Day 2024) मनाया जा रहा है। आपको बता दें, मुख्य रूप से अमेरिका में बहुत ही गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन वाइन लवर्स के लिए बेहद खास दिन होता है।

राष्ट्रीय रेड वाइन दिवस (National Red Wine Day 2024) मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वादिष्ट पेय के इतिहास और विविधता को याद दिलाता है। ऐसे में आज ‘रेड वाइन डे’ (National Red Wine Day 2024) के मौके पर आइए जानें इसका रोचक बातें और सेहत के लिए रेड वाइन कैसे फायदेमंद है।

जानिए क्या होती हैं रेड वाइन

एक्सपर्ट्स के अनुसार, वाइन, शराब का एक प्रकार है जिसे अंगूर के रस को फॉर्मेट करके बनाया जाता है। इसका सेवन दुनियाभर में कई लोग करते है। अलग-अलग तरह के अंगूरों का उपयोग करके कई तरह की वाइन बनाई जाती है। रेड वाइन अपने गहरे लाल रंग और स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक सीबीएस-त्र्यंबक नाका में अनैतिक व्यापार का आरोप, 20 परिवारों ने गृह मंत्रालय से लगाई गुहार

ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई: मुंबई में 90 करोड़ ऋण घोटाला, सनशाइन डेवलपर्स के साझेदारों पर आरोपपत्र दाखिल

ग्रीन टी पीने के बाद बैग्स फेंकने की न करें भूल! डार्क सर्कल से लेकर घर की बदबू तक, इन 5 तरीकों से करें यूज

भोंदूबाबा अशोक खरात स्कैंडल पर राजनीति तेज, महिला विधायक चुप्प क्यों? सुषमा अंधारे ने उठाए गंभीर सवाल

रेड वाइन का क्या है इतिहास

जानकारों का मानना है कि, रेड वाइन का इतिहास बहुत पुराना है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहली बार 3,000 ईसा पूर्व प्राचीन मिस्र में बनाया गया था। आज दुनिया भर में 800 से अधिक प्रकार की रेड वाइन उपलब्ध हैं। इसका स्वाद फलों के मीठे से लेकर सूखे और टैनिक तक हो सकता है। इस दिन आप अपनी पसंदीदा रेड वाइन का एक गिलास लेकर इसका आनंद ले सकते हैं।

लेकिन पिछले कुछ सालों में इसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी मनाया गया है। शराब को अक्सर “देवताओं का अमृत” माना जाता है, सदियों से दुनिया भर में इसका सेवन किया जाता रहा है, यहाँ तक कि ग्रीक पौराणिक कथाओं और बाइबिल जैसे पौराणिक ग्रंथों में भी शराब का उल्लेख किया गया है।

                                                                                                                                                    रेड वाइन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)

रेड वाइन से होने वाले के संभावित फायदे

रिसर्च के अनुसार, ‘रेड वाइन’ (Red Wine) मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है और डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।

एक्सपर्ट्स की राय है कि, ‘रेड वाइन’ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को कम करने, रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।

इसके अलावा, इसमें मौजूद कुछ यौगिक कुछ प्रकार के कैंसर, जैसे कि कोलोन कैंसर, से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेड वाइन का इस्तेमाल आप चेहरे पर क्लींजिंग के लिए कर सकती है। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू के रस में तीन या चार बड़े चम्मच रेड वाइन को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में एक साफ कॉटन बॉल को डुबोएं और इससे अपने पूरे चेहरे पर साफ करें। आप खुद महसूस करेंगी कि इससे आपका चेहरा साफ़ नज़र आने के साथ ही साथ शाइन भी करेगा।

रेड वाइन से होने वाले नुकसान

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रेड वाइन में अल्कोहल होता है, जिसका ज्यादा सेवन लिवर की बीमारी, कैंसर, हार्ट डिजीज और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। शराब पीकर गाड़ी चलाना भी कानूनन अपराध भी है। इसलिए शराब पीकर गाड़ी चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमित मात्रा ही इसका सेवन करें।

लेखिका-सीमा कुमारी

Know the benefits and disadvantages of drinking red wine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 08:33 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.