- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Benefits And Disadvantages Of Drinking Red Wine
राष्ट्रीय रेड वाइन दिवस आज, जानिए रेड वाइन पीने के फायदे और नुकसान भी
आज दुनिया भर में 800 से अधिक प्रकार की रेड वाइन उपलब्ध हैं। इसका स्वाद फलों के मीठे से लेकर सूखे और टैनिक तक हो सकता है। इस दिन आप अपनी पसंदीदा रेड वाइन का एक गिलास लेकर इसका आनंद ले सकते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

आज मनाया जा रहा है रेड वाइन डे (सौ.सोशल मीडिया)
आज 28 अगस्त को पूरे भारत वर्ष में ‘रेड वाइन डे’ (National Red Wine Day 2024) मनाया जा रहा है। आपको बता दें, मुख्य रूप से अमेरिका में बहुत ही गर्मजोशी एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन वाइन लवर्स के लिए बेहद खास दिन होता है।
राष्ट्रीय रेड वाइन दिवस (National Red Wine Day 2024) मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वादिष्ट पेय के इतिहास और विविधता को याद दिलाता है। ऐसे में आज ‘रेड वाइन डे’ (National Red Wine Day 2024) के मौके पर आइए जानें इसका रोचक बातें और सेहत के लिए रेड वाइन कैसे फायदेमंद है।
जानिए क्या होती हैं रेड वाइन
एक्सपर्ट्स के अनुसार, वाइन, शराब का एक प्रकार है जिसे अंगूर के रस को फॉर्मेट करके बनाया जाता है। इसका सेवन दुनियाभर में कई लोग करते है। अलग-अलग तरह के अंगूरों का उपयोग करके कई तरह की वाइन बनाई जाती है। रेड वाइन अपने गहरे लाल रंग और स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसे ज्यादातर लोग पसंद करते है।
सम्बंधित ख़बरें
April Fool पर नींद उड़ाने वाला ‘वॉर लॉकडाउन’ नोटिस वायरल! जानें क्यों सच मान बैठे लोग और क्या कहता है कानून?
नासिक में हाउसिंग घोटाला, जांच के दायरे में आ सकते हैं अधिकारी; 49 प्रोजेक्ट्स में अनियमितताओं के आरोप
Baramati By Election: सुनेत्रा पवार की बढ़ती जा रही मुश्किलें! 30 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन
IIT मद्रास कैंपस में इंसानियत की मिसाल, महिला ने हिरण के बच्चे को खिलाई नारियल की मलाई
रेड वाइन का क्या है इतिहास
जानकारों का मानना है कि, रेड वाइन का इतिहास बहुत पुराना है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहली बार 3,000 ईसा पूर्व प्राचीन मिस्र में बनाया गया था। आज दुनिया भर में 800 से अधिक प्रकार की रेड वाइन उपलब्ध हैं। इसका स्वाद फलों के मीठे से लेकर सूखे और टैनिक तक हो सकता है। इस दिन आप अपनी पसंदीदा रेड वाइन का एक गिलास लेकर इसका आनंद ले सकते हैं।
लेकिन पिछले कुछ सालों में इसे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भी मनाया गया है। शराब को अक्सर “देवताओं का अमृत” माना जाता है, सदियों से दुनिया भर में इसका सेवन किया जाता रहा है, यहाँ तक कि ग्रीक पौराणिक कथाओं और बाइबिल जैसे पौराणिक ग्रंथों में भी शराब का उल्लेख किया गया है।
रेड वाइन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
रेड वाइन से होने वाले के संभावित फायदे
रिसर्च के अनुसार, ‘रेड वाइन’ (Red Wine) मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है और डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम कर सकती है।
एक्सपर्ट्स की राय है कि, ‘रेड वाइन’ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को कम करने, रक्त वाहिकाओं को लचीला बनाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
इसके अलावा, इसमें मौजूद कुछ यौगिक कुछ प्रकार के कैंसर, जैसे कि कोलोन कैंसर, से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेड वाइन का इस्तेमाल आप चेहरे पर क्लींजिंग के लिए कर सकती है। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू के रस में तीन या चार बड़े चम्मच रेड वाइन को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में एक साफ कॉटन बॉल को डुबोएं और इससे अपने पूरे चेहरे पर साफ करें। आप खुद महसूस करेंगी कि इससे आपका चेहरा साफ़ नज़र आने के साथ ही साथ शाइन भी करेगा।
रेड वाइन से होने वाले नुकसान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रेड वाइन में अल्कोहल होता है, जिसका ज्यादा सेवन लिवर की बीमारी, कैंसर, हार्ट डिजीज और कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। शराब पीकर गाड़ी चलाना भी कानूनन अपराध भी है। इसलिए शराब पीकर गाड़ी चलाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमित मात्रा ही इसका सेवन करें।
लेखिका-सीमा कुमारी
Know the benefits and disadvantages of drinking red wine
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
April Fool पर नींद उड़ाने वाला ‘वॉर लॉकडाउन’ नोटिस वायरल! जानें क्यों सच मान बैठे लोग और क्या कहता है कानून?
Apr 02, 2026 | 11:41 AMनासिक में हाउसिंग घोटाला, जांच के दायरे में आ सकते हैं अधिकारी; 49 प्रोजेक्ट्स में अनियमितताओं के आरोप
Apr 02, 2026 | 11:40 AMBaramati By Election: सुनेत्रा पवार की बढ़ती जा रही मुश्किलें! 30 उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन
Apr 02, 2026 | 11:38 AMIIT मद्रास कैंपस में इंसानियत की मिसाल, महिला ने हिरण के बच्चे को खिलाई नारियल की मलाई
Apr 02, 2026 | 11:36 AMWarning Lights In Car: कार की ये लाइट्स दे रही हैं बड़ा संकेत, अनदेखी किया तो पड़ेगा महंगा, जानें क्या है मतलब
Apr 02, 2026 | 11:34 AMMumbai Port ने बनाया रिकॉर्ड, वैश्विक चुनौतियों के बीच 75.15 एमएमटी कार्गो के साथ 9.5% की वृद्धि
Apr 02, 2026 | 11:30 AMMaharashtra Political Crisis: संजय राउत की भविष्यवाणी, शिंदे गुट और NCP के 50 विधायक थामेंगे BJP का हाथ?
Apr 02, 2026 | 11:29 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM










