-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know How To Make Foot Cream For Feet In Winter
सर्दियों के मौसम में पैरों को मुलायम बनाएगी ये फुट क्रीम, जानए घर पर इसे बनाने का तरीका
- Written By: दीपिका पाल
आप अगर स्किन फटने की समस्या से परेशान है तो घर में ही फुट क्रीम आप बना सकते है।हो सकता है कि पैर फटने की वजह बर्तन धोना या पानी में लगातार पैर रखना हो सकता है।

नेचुरल फुट क्रीम (सौ.सोशल मीडिया)
Winter Foot Cream: सर्दियों का मौसम जहां पर चल रहा है वहीं पर इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। मौसम को देखते हुए हम खानपान में तो बदलाव कर ही लेते है लेकिन सर्दी की वजह से हाथों और पैरों की त्वचा को भी मुलायम नहीं रह पाती है। इस मौसम में त्वचा के खुरदुरे होने के मामले होते है।
इस मौसम में आप अगर स्किन फटने की समस्या से परेशान है तो घर में ही फुट क्रीम आप बना सकते है।हो सकता है कि पैर फटने की वजह बर्तन धोना या पानी में लगातार पैर रखना हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि पैरों की खासतौर पर देखभाल की जाए।
पोषक तत्व रखते है त्वचा का ख्याल
आपको बताते चलें कि, पैरों की त्वचा के लिए अगर आप घर में फुट क्रीम बनाते है तो काफी अच्छा होता है। खासकर फटी एड़ियों और सूखी त्वचा के लिए यह क्रीम बहुत अच्छी है। इस क्रीम को बनाना भी बेहद आसान है और यह प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है, जो आपकी स्किन को मुलायम और स्वस्थ बनाए रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips: लंबाई दिखेगी 5 इंच ज्यादा! बस जान लीजिए सही फुटवियर चुनने का ये सीक्रेट तरीका
ठंड के मौसम में रोज करें सिर-कान और पैरों की मालिश, मिलेंगे सेहत को चौंकाने वाले लाभ
सर्दियों में पैर की ठंडक सिर्फ अकड़न नहीं पूरे शरीर पर डालती है प्रभाव, जानिए आयुर्वेद में इसके बचाव
भूलकर नहीं फेकें मूंगफली के छिलके, इस तरीके से फटी एड़ियों के लिए तैयार करें फुट क्रीम
क्रीम बनाने के लिए क्या चाहिए
यहां पर हाथ और पैरों की त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप इन सभी सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो जरूरी होता है…
- कोको बटर- 2 टेबलस्पून
- बादाम तेल- 1 टेबलस्पून
- शहद- 1 टेबलस्पून
- नारियल तेल- आधा टेबलस्पून
- लैवेंडर- 5-6 बूंदें
विधि
- सबसे पहले कोको बटर को एक छोटे कटोरे में डालकर हल्की आंच पर पिघलने दें। आप इसे माइक्रोवेव में भी पिघला सकते हैं।
- जब कोको बटर पिघल जाए, तो उसमें बादाम तेल, शहद और नारियल तेल डालें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इसमें लैवेंडर का तेल डाल सकते हैं। ये तेल आपकी स्किन को आराम देने के साथ-साथ इसे खुशबूदार भी बनाएंगे।
- इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। यह मिश्रण धीरे-धीरे क्रीम की तरह ठोस हो जाएगा। क्रीम जब पूरी तरह से ठंडी हो जाए, तो इसे चेक करें।
- अगर यह बहुत सख्त लगे, तो आप इसमें थोड़ा बादाम तेल और मिला सकते हैं, ताकि इसका टेक्सचर मुलायम हो।
- सबसे पहले अपने पैरों को अच्छी तरह से धोकर सुखा लें। पैरों में गंदगी और पसीना न हो, ताकि क्रीम पूरी तरह से स्किन में समा सके।
- आप चाहें तो पैरों को गुनगुने पानी में 10-15 मिनट तक भिगो सकते हैं। यह पैरों की स्किन को नरम करेगा और क्रीम को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करेगा।
- आप इसमें थोड़ा नमक या किसी एंटीबैक्टीरियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब अपनी तैयार फुट क्रीम को अपने पैरों पर, विशेष रूप से एड़ी, पंजे और तलवों पर लगाएं।
- इन हिस्सों पर अधिक ध्यान दें, क्योंकि यहां स्किन अधिक सूखी और फटी होती है। क्रीम को पैरों में हल्के हाथों से अच्छी तरह से मालिश करें।
- रात को सोने से पहले इस क्रीम को लगाना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि इस समय आपकी स्किन आराम कर रही होती है और क्रीम बेहतर तरीके से काम करती है।
- क्रीम लगाने के बाद आप सॉक्स पहन सकते हैं। इससे क्रीम पूरी रात पैरों पर बनी रहती है और पैरों को अधिक नमी मिलती है। इस क्रीम के इस्तेमाल से आपके पैरों की स्किन मुलायम बनी रहती है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
फुट क्रीम लगाने के फायदे जान लीजिए
यहां पर सर्दियों में अगर आप स्किन पर फुट क्रीम लगाते है तो इसके भी फायदे मिलते है जो इस प्रकार है…
1- दरअसल फुट क्रीम को पैरों पर लगाने से इसमें शामिल मॉइस्चराइजिंग तत्व जैसे कोको बटर, नारियल तेल और बादाम तेल पैरों की त्वचा को रूखे होने से बचाती है और नमी बरकरार रखती है। यह स्किन को चिकनी और मुलायम बनाने का काम करती है।
2- यहां पर पैरों पर रूखापन दूर करने के लिए नियमित इस्तेमाल इसका जरूरी होता है और क्रीम लगाने के बाद आपतो इसकी लगातार मालिश करनी चाहिए।
3-अगर आप चाहें तो इसमें गुलाब जल या कोई पसंदीदा खुशबू की चीजें भी डाल सकते हैं। पैरों को ताजगी और खुश्बू देते है।
Know how to make foot cream for feet in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














