बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए है बेहद फायदेमंद, लेकिन क्या आप जानते हैं चिया सीड्स का हिंदी नाम?
हेल्दी सीड्स की बात हो और चिया सीड्स को नजरअंदाज न किया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। आपने चिया सीड्स के बारे में कहीं न कहीं सुना ही होगा। लेकिन आप में से बहुत कम लोग इसका हिंदी नाम जानते होंगे।
- Written By: अभिषेक सिंह
चिया सीड्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: हेल्दी सीड्स की बात हो और चिया सीड्स को नजरअंदाज न किया जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। आपने चिया सीड्स के बारे में कहीं न कहीं सुना ही होगा। तो आइए जानते हैं कि यह इतना मशहूर क्यों है। चिया सीड्स में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह हर उम्र के लिए फायदेमंद है। लेकिन आप में से बहुत कम लोग इसका हिंदी नाम जानते होंगे।
इसके अलावा इनमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चिया सीड्स को सुपर फूड भी कहा जाता है। सेहत को बेहतर बनाने के लिए इन बीजों का सेवन प्राचीन काल से किया जा रहा है। चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है।
चिया सीड्स के सेवन से मिलते हैं ये फायदे
- चिया सीड्स में मौजूद फाइबर शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।
- चिया सीड्स में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो अल्जाइमर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं।
- चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होता है जो दिमाग और याददाश्त को तेज करता है और दिल की सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है।
- चिया सीड्स वजन कम करने में भी काम आता है।
- चिया सीड्स बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह हड्डियों की मजबूती और ब्रेन बूस्टकर के रूप में काम आता है।
चिया बीज का सेवन कैसे करें
- चिया बीज को स्मूदी में डालकर खाया जा सकता है या ये आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देते, जिससे आप ज़्यादा खाने से बच जाते हैं।
- अगर आप अंडे या नॉनवेज नहीं खाते हैं, तो आप केक और ब्रेड बनाने में अंडे की जगह चिया बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चिया बीज को सलाद में डालकर भी खाया जा सकता है।
- आप भीगे हुए चिया बीज को अपने नियमित ओटमील में डालकर खा सकते हैं।
- चिया बीज का इस्तेमाल पकौड़े बनाने में भी किया जा सकता है।
- चिया बीज को 20 से 30 मिनट तक पानी में भिगोने के बाद इस पानी को ऐसे ही या शहद, नींबू के रस या फलों के रस के साथ पीना भी फायदेमंद होता है।
जानिए चिया सीड्स का हिंदी नाम
चिया सीड्स को हिंदी में सब्जा के नाम से जाना जाता है। वहीं आमतौर पर लोग इसे हिंदी में चिया बीज भी कहते हैं। अन्य भारतीय भाषाओं में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। तेलगु में चिया गिंजालू तो कन्नड में चिया बीजा कहते हैं। बात करें इसके वानस्पतिक नाम की तो इसे Salvia hispanica के तौर पर जाना जाता है।
