Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जानिए जलकर काला हो चुके बर्तन साफ़ करने के आसान उपाय

  • By navabharat
Updated On: Nov 21, 2022 | 07:30 AM

PIC: Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

किचन में चमकते हुए बर्तन रखना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि खाना बनाने के दौरान हमारा ध्यान भटक जाता है और बर्तन जल जाते है। ऐसे बर्तन आसानी से साफ भी नहीं होते  है। इसे साफ करने में काफी समय लगता है और मेहनत भी। ऐसे में कुछ किचन हैक्स को अपनाकर इससे निजात पा सकते है। आइए जानें उन  हैक्स के बारे में –

जानकारों के अनुसार, जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस काफी प्रभावशाली है। जले हुए बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें। अब इसे रगड़कर साफ कर लें।

जले हुए बर्तन का दाग साफ करने में नमक भी बेहद असरदार नुस्खा हो सकता है। इसके लिए जले हुए बर्तन में पानी और नमक डालकर उबालें। इसके बाद बर्तन को ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। बर्तन का जला दाग आसानी से मिट जाएगा ।

जले बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग सबसे आसान तरीका है। इसके लिए जले हुए बर्तन में 2 कप पानी गर्म करें । अब इसमें एक चौथाई कप बेकिंग सोडा मिलाकर 15 मिनट तक गैस पर उबालें। इसके बाद साफ पानी से बर्तन को धो लें।

नींबू के रस में मौजूद सिट्रिक एसिड जले हुए बर्तन को साफ करने में काफी असरदार नुस्खा  माना जाता है। इसके लिए नींबू को बर्तन के जले हिस्से पर अच्छे से रगड़ें। अब बर्तन में 3 कप गर्म पानी डालकर ब्रश से रगड़ने पर बर्तन तुरंत साफ हो जाएगा।

आप जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए प्याज के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसके लिए सबसे पहले आप जले हुए बर्तन में पानी भर लें।

फिर इसमें 5 से 6 प्याज के छिलके को पानी में डालें और तेज आंच पर पका लें।

आप इसे लगभग 20 से 30 मिनट तक उबालने दें।

अब ब्रश की मदद से इसे साफ करें और सतह को सामान्य साबुन से धो लें।

बस आपके बर्तन साफ हो जाएंगे। आप इसका इस्तेमाल लगभग हर बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकती हैं।

Know easy ways to clean blackened utensils

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 21, 2022 | 07:30 AM

Topics:  

  • Cleaning Tips

सम्बंधित ख़बरें

1

बिना रगड़े ही आसानी से साफ होगा आपके ऊनी कपड़ों पर जमा मैल, बस चाहिए ये तीन चीजें, और देखें चमत्कार

2

घर के मंदिर की सफाई कब और कैसे करें? जानें सही दिन, नियम और धार्मिक मान्यताएं

3

टॉयलेट की ये गलत आदतें बढ़ाती हैं कई बीमारियों का खतरा, समय रहते हो जाएं सावधान, करें बचाव

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.