विविधता में एकता के महत्व को समझाने का दिन आज, जानिए विश्व मानव एकता दिवस के बारे में
दुनियाभर में लोगों को विविधता में एकता का महत्व समझाने के लिए इस खास दिन विश्व मानव एकता दिवस को मनाया जाता है। बताते चलें कि, यहां पर हर साल 20 दिसंबर को हर साल विश्व मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व मानव एकता दिवस 2024 (सौ.सोशल मीडिया)
International Human Solidarity Day 2024: इस दुनिया में सभी प्रकार के जीव और जन्तु रहते है जहां पर इनकी अहमियत खास होती है। दुनियाभर में लोगों को विविधता में एकता का महत्व समझाने के लिए इस खास दिन विश्व मानव एकता दिवस को मनाया जाता है। बताते चलें कि, यहां पर हर साल 20 दिसंबर को हर साल विश्व मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जानिए कब हुई इस दिवस की शुरुआत
यहां पर विश्व मानव एकता दिवस की बात करें तो, इस दिवस को साल 2005 में संयुक्त राष्ट्र ने विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए यह दिवस मनाने की घोषणा की थी। शुरुआत से यहां पर 20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संकल्प 57/265 द्वारा विश्व एकजुटता कोष की स्थापना की थी, जिसे फरवरी 2003 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट फंड के रूप में स्थापित किया गया था. कोष का उद्देश्य गरीबी पर अंकुश लगाना और विकासशील देशों में मानव और सामाजिक विकास को बढ़ावा देना है।
लाइफस्टाइल की खबर जानने के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
इन उद्देश्यों के लिए मनाते है दिन
आपको बताते चलें कि, यह दिन कई उद्देश्यों के लिए बेहद खास होता है। जहां पर इस दिन को उद्देश्यों की पूर्ति के लिए मनाने की परंपरा की शुरुआत हुई है।
- विविधता में एकता दर्शाने के लिए
- विभिन्न सरकारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए समझौतों को याद दिलाने के लिए
- लोगों के बीच एकजुटता के महत्व को बताने के लिए
- सतत विकास के लिए लोगों, सरकारों को प्रेरित करने के लिए
- गरीबी को मिटाने के नए रास्ते खोजने के लिए
- लोगों को गरीबी, भुखमरी, बीमारियों से बाहर निकालने के लिए
20 दिसंबर का महत्व
आपको बताते चलें कि, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस प्रतिवर्ष 20 दिसंबर को विविधता में एकता का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है. इसका उद्देश्य लोगों को गरीबी उन्मूलन की दिशा में एकजुटता के महत्व को बढ़ाना है, जागरूकता फैलाना है।
