आखिर क्या है मंकी फीवर, उसके लक्षणों को पहचान कर ऐसे करें बचाव
- Written By: दीपिका पाल
क्या होता है मंकी फीवर का असर (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल टीम: कर्नाटक (Karnataka) राज्य के कन्नड़ (Kannad) जिले में इन दिनों मंकी फीवर (Monkey Fever) का असर छाया हुआ है जिसके चलते 30 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। इस फीवर से पीड़ित लोगों में फिलहाल सामान्य स्थिति बनी हुई है लेकिन इस बीमारी के बारे में जानना जरूरी है। इसके लक्षणों को पहचानकर सही समय पर इलाज किया जाए तो गंभीर खतरों से बचे रह सकते है।
जानिए मंकी फीवर के बारे में
यहां पर कर्नाटक में फैली इस बीमारी मंकी फीवर के बारे में बात करें तो, यह फ्लेविविरिडे परिवार से संबंधित एक वायरस है जिसे मूल भाषा में क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज (Kyasanur Forest disease) भी कहते हैं। यह बीमारी का खतरा बंदरों द्वारा फैलता है जब इंसान उसके संपर्क में आता है। एक तरह से बंदरों को होने वाली बीमारी का असर इंसानों को होता है। बता इस बीमारी की फिलहाल नहीं साल 1957 में पहचान की गई थी। जब उस दौरान कई बंदरों की मौत हुई थी इस लिए इस बीमारी को मंकी फीवर कहा जाता है।
क्या होते है बीमारी के लक्षण
यहां पर इस बीमारी के लक्षण सामान्य से गंभीर भी होते है, जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
5 Ayurvedic Plants: हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हैं ये 5 आयुर्वेदिक पौधे, दिल भी रहेगा स्वस्थ
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Navabharat Nishanebaaz: स्मोकिंग छोड़कर खुश हैं मेलोनी, अब खाती हैं चाकलेट मेलोडी
– तेज बुखार आना
– ठंड लगना
– मांसपेशियों में दर्द महसूस होना
– सिर दर्द की समस्या
– उल्टी आना
-रक्तस्राव की समस्या
– प्लेटलेट्स का गिरना
– आंखों में दर्द और सूजन
कैसे कर सकते है बीमारी से बचाव
इस मंकी फीवर बीमारी से बचाव का साधन वैक्सीन है जो एक महीने में दो डोज लगाई जाती है। इस बीमारी से बचने के लिए व्यक्ति को जानवरों के संपर्क में कम रहने और परहेज अपनाकर साफ-सफाई से ख्याल रखना जरूरी है। इसके अलावा माना जाता है कि, जो लोग जंगल में या आसपास रहते है उन्हें इस बीमारी के होने का खतरा ज्यादा रहता है।
