Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिमाचल प्रदेश में शुरू हो गई है किन्नौर कैलाश यात्रा, यहां पर प्राकृतिक शिवलिंग बदलता हैं रंग

हिमाचल प्रदेश में स्थित किन्नौर पर्वत पर यात्रा शुरू हो गई है इसकी शुरुआत 1 अगस्त से हुई है जो इस महीने के 26 अगस्त तक निरंतर चलेगी। कहते हैं भगवान शिव और माता पार्वती का इस किन्नौर कैलाश पर्वत से संबंध जहां पर दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 03, 2024 | 09:27 AM

किन्नौर कैलाश यात्रा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

सावन के पावन महीने में कांवड़ यात्रा के अलावा भगवान शिव की भक्ति लीन भक्त कई यात्रा पर निकल गए है हिंदू धर्म में कई ऐसी कई धार्मिक यात्राओं का उल्लेख मिलता है कि जिन्हें अपने जीवन में एक बार पूरा करने पर व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष या भगवान का धाम मिलता है।

हिमाचल प्रदेश में स्थित किन्नौर पर्वत पर यात्रा शुरू हो गई है इसकी शुरुआत 1 अगस्त से हुई है जो इस महीने के 26 अगस्त तक निरंतर चलेगी। कहते हैं भगवान शिव और माता पार्वती का इस किन्नौर कैलाश पर्वत से संबंध जहां पर दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते है। चलिए जानते हैं किन्नौर पर्वत के बारे में।

जानिए कहां स्थित हैं ये किन्नौर कैलाश पर्वत

यह विशाल पर्वत समुद्र तल से 6050 मीटर की ऊंचाई पर है जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। इस पर्वत की खासियत यह है कि, इसमें हिम खंड स्थापित है जो प्राकृतिक शिवलिंग है यानी कि यह स्वयं प्रकट हुआ है वहीं पर प्राकृतिक शिवलिंग दिन के दौरान रंग बदलता रहता है। कहा जाता है कि, यह चट्टान माउंट कैलाश और माउंट जोर्कंडेन की 20,000 फीट ऊंची किन्नौर कैलाश पर्वतमाला के बीच में है।

सम्बंधित ख़बरें

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 150 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा

हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 92.02% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे

इस पर्वत को भगवान शिव के पांच पर्वतों में से खास माना जाता है जो मानसरोवर औऱ अमरनाथ यात्रा से भी कठिन यात्रा में से एक है। कहा जाता है कि, किन्नौर कैलाश पर्वत पर दर्शन और यात्रा केवल 1 महीने के लिए खुले होते है। बताते चलें कि, किन्नौर कैलाश हिंदुओं का तीर्थ स्थल होने के साथ ही बौद्ध अनुयायी का भी पवित्र यात्रा होता है।

                                                           किन्नौर परिक्रमा मार्ग (सौ.सोशल मीडिया)

जानिए क्या हैं इस पर्वत से जुड़ी पौराणिक कथा

किन्नौर कैलाश पर्वत से जुड़ी एक पौराणिक कथा प्रचलित है इसका संबंध भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा है। इस पौराणिक कथा के अनुसार, इस पर्वत पर ही भगवान शिव और माता पार्वती का पहली बार मिलन हुआ था यानी कि पहली बात दोनों ने एक दूसरे को इसी जगह पर देखा था।

जब शिव-पार्वती का मिलन हुआ, तब ब्रह्म कमल का पुष्प इस स्थान पर खिल उठा था जिसका तेज पूरे संसार में फैल गया था. ऐसा कहा जाता है कि आज भी किन्नौर कैलाश की यात्रा के दौरान अक्सर ब्रह्म कमल के फूल दिखते हैं, लेकिन ऐसा भी माना जाता है कि यह फूल सिर्फ उन्हें ही नजर आता है जिनका मन पवित्र होता है और भक्ति से भरा रहता है।

ये भी पढ़ें- बारिश के पानी में नहाना होता हैं सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन बरतनी पड़ेगी सावधानी भी

किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए पहले हो चुके है रजिस्ट्रेशन

किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए 1 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक के बीच यात्रा की शुरूआत हो गई है जिसके लिए मंदिर प्रशासन ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई से शुरू कर दिया है। यात्री ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं.बिना रजिस्ट्रेशन से श्रद्धालु यात्रा नहीं कर सकते हैं। कहा जाता है अमरनाथ यात्रा औऱ केदारनाथ की यात्रा से कठिन यात्रा इस पर्वत से होती है। किन्नौर कैलाश तक पहुंचने के लिए यहां जानेवाला मार्ग दो बेहद ही मुश्किल दर्रों से होकर गुजरता है. पहला लालांति दर्रा और दूसरा चारंग दर्रा है।

Kinnaur kailash yatra has started in himachal pradesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2024 | 09:27 AM

Topics:  

  • Himachal Pradesh

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.