सर्दी के मौसम में हीटर-ब्लोअर का नहीं बढ़ेगा बिल, इन 5 उपायों से रखें कमरा नेचुरली गर्म

Winter Home Tips: अगर आप हीटर या ब्लोअर के बिना घर को ठंडा रखना चाहते है तो, हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे है जिन्हें अपनाने से आपका कमरा या घर गर्म रहता है।
इन 5 उपायों से रखें कमरा नेचुरली गर्म
इन 5 उपायों से रखें कमरा नेचुरली गर्म (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Winter Home Care Tips: सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। इस मौसम में तापमान तो अभी कम ठंडा है लेकिन दिसंबर औऱ जनवरी में सबसे ज्यादा ठंड पड़ने लगती है। सर्दी के मौसम में हम शरीर को ठंड से बचाने के लिए ऊनी कपड़े और स्वेटर पहनते है लेकिन घर के ठंड के तापमान को कैसे गर्म रखते है सोचा है कभी। घर और कमरे में ठंड का एहसास होने लगता है इसके लिए लोग हीटर-ब्लोअर का इस्तेमाल करते है। कई बार इन चीजों के इस्तेमाल से महीने में ज्यादा बिल भी बढ़ जाता है।

अगर आप हीटर या ब्लोअर के बिना घर को ठंडा रखना चाहते है तो, हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे है जिन्हें अपनाने से आपका कमरा या घर गर्म रहता है इसमें घर का खर्च भी कंट्रोल में रहता है।

सर्दियों के मौसम में इन टिप्स से रखें कमरा गर्म

सर्दियों के मौसम में आप अगर हीटर की जगह पर कमरे को गर्म रखने की सोच रहे है तो इन 5 टिप्स या उपायों के बारे में जान सकते है।

1- सर्दियों में अक्सर घर ठंडे हो जाते है इसके लिए आप गर्म चादर का इस्तेमाल कर सकते है। ठंडे तापमान की वजह से बिस्तर पर बिछी चादर ठंडी हो जाती है इसके लिए आप ऊनी या गर्म कपड़े के फैब्रिक वाली चादर का इस्तेमाल कर सकते है। इस चादर से बेड पर गर्म का अहसास नजर आता है।

2- सर्दियों के मौसम में आपको कमरे को गर्म रखने के लिए कई सावधानियां बरतना चाहिए। इसके लिए आप पहले अपने दरवाजें और खिड़कियों को अच्छे से बंद कर दें। यहां पर बंद करने के बाद अगर ठंडी हवा आती है तो इसके लिए आपको रबर स्ट्रिप या कपड़े का रोल बनाकर लगाना चाहिए। अगर आप इन चीजों को दरवाजों और खिड़कियों के किनारों पर लगाते है तो सर्द हवाएं प्रवेश नहीं कर पाती है।

3- कमरे को गर्म रखने के लिए आपको ठंडे पानी का पोछा लगाने के बजाय गर्म पानी का पोछा लगाना चाहिए। फर्श को साफ करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें. इससे फर्श और कमरे की ठंडक कम होगी और साथ में सफाई भी हो जाएगी।

4- घर और कमरे में गर्म तापमान बनाने के लिए आप घर के पर्दों को मोटे कपड़े के पर्दों में बदल सकते है। मोटे पर्दों को दरवाजे और खिड़कियों के पास टांगने से हवा अंदर नहीं आती है। कमरे के अंदर का तापमान गर्म रहता है। फर्श अगर आपकी ठंडी है तो आपको मोटी कालीन बिछाने चाहिए।

5- घर में नेचुरली गर्म बढ़ाने के लिए आप धूप को घर में प्रवेश दे सकते है। यहां पर अगर आपके खिड़की या दरवाजे से धूप अंदर आ रही है तो उसे आने दें। यहां धूप घर के ठंडे तापमान को कम करते है। शाम के समय धूप अगर न रहे तो दरवाजे-खिड़कियों को बंद कर लें। इन तरीकों से आप घर में गर्म तापमान पा सकते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com