Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गर्मी के मौसम में AC ज़रूर कर लें क्लीन, साफ करने से पहले जान लें ये बातें, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं

अगर आप सीजन में पहली बार AC ऑन करने जा रहे हैं, तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें, नहीं तो, आपकी एक गलती से न केवल बिजली का बिल बढ़ सकता है, बल्कि AC में कोई बड़ी दिक्कत भी आ सकती है, आइए यहां जानते हैं

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 14, 2025 | 09:36 PM

AC क्लीनिंग टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

AC Cleaning Tips: पिछले कुछ दिनों से गर्मी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। ऐसे में अब इस गर्मी से रहत पाने के लिए ज्यादातर लोग AC का इस्तेमाल फिर एक बार करने लगे हैं, लेकिन अगर आप सीजन में पहली बार AC ऑन करने जा रहे हैं, तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें, नहीं तो, आपकी एक गलती से न केवल बिजली का बिल बढ़ सकता है, बल्कि AC में कोई बड़ी दिक्कत भी आ सकती है, आइए यहां जानते हैं AC साफ करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

AC की सफाई करते समय इन बातों का रखें ध्यान :

बिना साफ-सफाई के चालू न करें AC

सम्बंधित ख़बरें

Wardrobe Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? अलमारी में कपड़े ठूंसने से पहले जान लें ये 5 तरीके

Plant Care Tips: सूख रहा है गुलाब का पौधा? डालें ये घरेलू खाद, 10 दिन में कलियों से भर जाएगी टहनियां

क्या आप भी फेंक देते हैं रोज डे का गुलाब? जानें पार्टनर के दिए फूलों को सालों तक स्टोर करने का अनोखा तरीका

घर, सेहत और ब्यूटी सब कुछ आसान, महिलाओं के लिए ये 5 स्मार्ट गैजेट्स बदल देंगे रोज़मर्रा की ज़िंदगी

अगर आप भी AC ऑन करने की सोच रहे हैं तो गलती से भी इसे बिना साफ-सफाई के चालू न करें। सबसे पहले AC का फिल्टर क्लीन करें और इसके बाद कूलिंग कॉइल और वेंट की अच्छे तरीके से सफाई जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि धूल और गंदगी की वजह से AC की कूलिंग पर असर पड़ सकता है। यही नहीं इससे AC का पावर कंजम्पशन बढ़ सकता है।

बिजली बंद करें

AC को साफ करने से पहले, बिजली बंद करना बहुत जरूरी है। इससे बिजली के झटके लगने का खतरा कम हो जाता है। बिजली बंद करने के लिए, मेन स्विच को बंद करें और प्लग को सॉकेट से निकाल दें।

फिल्टर साफ करें

AC के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करना बहुत ज़रूरी है। फिल्टर में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे AC की कूलिंग क्षमता कम हो जाती है फिल्टर को साफ करने के लिए, उसे AC से निकालें और हल्के डिटर्जेंट और पानी से धो लें। फिल्टर को अच्छी तरह से सूखने दें और फिर उसे AC में वापस लगा दें।

कंडेनसर कॉइल साफ करें

आपको बता दें, कंडेनसर कॉइल AC का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करता है। कंडेनसर कॉइल में धूल और गंदगी जमा हो जाती है, जिससे AC की कूलिंग क्षमता कम हो जाती है और कंडेनसर कॉइल को साफ करने के लिए, एक ब्रश या वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्रेन पाइप साफ करें

AC से पानी निकालने के लिए ड्रेन पाइप का इस्तेमाल किया जाता है। यह ड्रेन पाइप में गंदगी जमा हो जाती है, जिससे पानी का बहाव रुक जाता है। ड्रेन पाइप को साफ करने के लिए, एक तार या ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

सही उपकरण का चुनाव करें

अपने AC की सफाई के लिए हमेशा सही उपकरण और सफाई की चीजों को चुनें। एक मुलायम कपड़ा, ब्रश, छोटा वैक्यूम क्लीनर अटैचमेंट और AC क्लीनर तैयार रखें। सुनिश्चित करें कि आप जिस क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं वह आपके एसी मॉडल के लिए उपयुक्त है। गलत क्लीनर का इस्तेमाल करने से एसी के प्लास्टिक या दूसरे कंपोनेंट खराब हो सकते हैं।

 

Keep these things in mind while cleaning the ac

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2025 | 09:36 PM

Topics:  

  • Cleaning Tips
  • Home Tips
  • summers

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.