Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहली बार Valentine Day की डेट जा रहे हैं, तो ‘इन’ बातों का रहे ध्यान, वरना बाद में पछताकर कोई फ़ायदा नहीं

वैलेंटाइन वीक लव कपल के लिए बेहद खास होता है। खासकर उन कपल्स के लिए जो पहली बार डेट पर जा रहे हो। ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Feb 03, 2025 | 08:35 PM

वैलेंटाइन डे टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Valentine day 2025: प्यार का इजहार करने का महीना फरवरी शुरू चुकी है। प्यार का दिन, यानी वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को पूरे विश्व में हर्षोल्लास एवं अलग अंदाज और विश्वास के साथ मनाया जाता है। इस दिन का हर धड़कते हुए दिल को बेसब्री से इंतजार होता है।

वैलेंटाइन वीक लव कपल के लिए बेहद खास होता है। खासकर वैलेंटाइन डे हर कपल के लिए खास होता है। इस दिन पार्टनर एक दूसरे के साथ डेट पर जाते है। वहीं आपको बता दें, कई लोग ऐसे भी हैं जो पहली बार डेट पर जा रहे होंगे। ऐसे में आपको पार्टनर के साथ अच्छा व्यवहार बहुत जरूरी होता है।

पार्टनर के साथ पहली डेट पर अपना इंप्रेशन जमाना बहुत जरूरी होता है। जिससे आपकी डेट खराब न हो। ऐसे में आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो आपको अपनी पहली डेट के शानदार बना सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Anti-Valentine Week: स्लेप डे से लेकर ब्रेकअप डे तक अब उतरेगा प्यार का बुखार, जान लीजिए हर दिन की अलग खासियत

नेपाल में वेलेंटाइन डे मनाने का अनोखा तरीका, इस दिन “क्ले-डेट” पर जाते हैं जोड़े

Shilpa Shirodkar ने पति संग Valentine’s Day का प्लान किया रिवील, बताया कैसे दोनों एक-दूसरे के लिए निकालते हैं व्यक्त

Valentine’s Day 2025: क्या है कैंडल लाइट डिनर की हिस्ट्री, आज वैलेंटाइन डे के मौके पर ऐसे करें पार्टनर के लिए डिनर प्लान

वैलेंटाइन वीक पर पहली डेट पर रखें इन बातों का ध्यान :

ड्रेसिंग सेंस का का जरूर रखें ध्यान

आपको बता दें, पहली डेट पर आपको अच्छे से ड्रेसअप करके जरूर जाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि जब कोई भी आपको पहली बार मिलता है, तो वो कपड़ों और व्यवहार से जज करता है। उसके बाद धीरे-धीरे समझ पाता है कि असल मायने में आपके कैसे हैं। ऐसे में पार्टनर से मिलने जा रहे हैं, तो खुद को अच्छे से रेडी होकर जाना चाहिए ताकि आपका पहला इंप्रेशन बहुत ही बेहतर और शानदार हो।

दिखावा न करें

पहली डेट पर आपको दिखावा नहीं करना चाहिए। पहली डेट पर दिखावा करने से आपके इंप्रेशन खराब हो सकता है। इसलिए पहली डेट के दौरान दिखावा करने से बचना चाहिए। वरना रिश्ता बनते-बनते बिगड़ सकता है।

पार्टनर को टाइम दें

फोन और इंटरनेट के जमाने में सभी लोग एक दूसरे के साथ होते हुए भी अपने फोन में लगे रहते है। लेकिन, आपको बता दें, अपनी पहली डेट पर जाते समय ये गलती बिल्कुल भी न करें। क्योंकि, आपके ऐसा करना आपके पार्टनर को अपसेट कर सकता है।

इसलिए जितनी भी देर अपने पार्टनर के साथ रहें, पूरी तरह से उन्हें समय दें। अगर आप फोन की जगह पार्टनर पर ध्यान देंगे, तो इससे आपके पार्टनर को ज्यादा बेहतर फील होगा।

कंफर्टेबल फील कराएं

अगर आपकी क्रश आपके सामने कंफर्टेबल महसूस न कर पाए तो सबसे पहले उसे कंफर्टेबल फील कराएं। आप उनकी फेवरट चीज़ों के बारे में बात करें। उनके बारे में जानने की कोशिश करें और अपने बारे में भी बताएं। धीरे धीरे बातों को बढ़ाएं इससे वो कंफर्टेबल फील करेंगे।

लाइफस्टाइल से संबंधित ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें-

एक्स के बारे में न करें बात

अगर आप डेट पर जा रहे हैं, तो भूलकर भी अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात न करें। न ही अपने एक्स से अपने क्रश की तुलना करें। जब तक सामने वाला आपके पास्ट के बारे में न पूछें तब तक आप उस बारे में कुछ भी न बोलें।

 

Keep these things in mind on the first date during valentine s week

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2025 | 08:35 PM

Topics:  

  • Valentine Day 2025

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.