‘भानु सप्तमी व्रत’ में इन बातों का रखें ध्यान, मिलेगी सूर्यदेव की कृपा
- Written By: नवभारत डेस्क
Pic: Twitter
-सीमा कुमारी
आज यानी 22 मई ‘भानु सप्तमी’ (Bhanu Saptami) की पावन तिथि है। यह तिथि हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने और व्रत रखने से सूर्य देव के आशीर्वाद से संतान, धन, धान्य, आरोग्य आदि प्राप्त होता है। इसके अलावा, इस दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के विशेष उपाय भी किए जाते हैं। आइए जानें उन उपायों के बारे में –
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, भानु सप्तमी के दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए स्नान के बाद आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। भगवान श्रीराम सूर्यदेव की पूजा के समय यह पाठ करते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Bhanu Saptami Upay: आज भानु सप्तमी पर करें ये महा उपाय, बढ़ेगी समृद्धि मिलेगा भाग्य का साथ
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी पर भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना कुपित हो जाएंगे सूर्यदेव
Bhanu Saptami 2026: भानु सप्तमी के दिन इन उपायों से सूर्यदेव खोल देंगे किस्मत के ताले, मिलेगी कामयाबियां
Bhanu Saptami 2026: पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी पर कर लें ये अचूक उपाय, करियर मिलेगी कामयाबी
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, इस दिन आप सूर्यदेव के मंत्र ओम ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए है।
इस दिन प्रात:काल में स्नान के बाद तांबे के एक लोटे में लाल पुष्प, अक्षत्, लाल चंदन, शक्कर आदि डालें और उसे पानी से भर लें। फिर सूर्यदेव के मंत्र ओम सूर्याय नम: का उच्चारण करते हुए उस जल को सूर्य भगवान को अर्पित कर दें। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा आप प्रत्येक दिन स्नान के बाद भी कर सकते हैं।
कहते हैं कि, सूर्यदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए आप इस दिन पूजा के बाद गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा आदि का दान किसी गरीब ब्राह्मण को अवश्य करें।
आप पूजा पाठ या मंत्र जाप नहीं कर सकते हैं, तो सबसे आसान उपाय है कि स्नान के बाद सूर्य चालीसा का पाठ करें और सूर्य देव की आरती करें। ऐसा करने से भी आप पर सूर्यदेव प्रसन्न होंगे।
