International Day of the Girl Child: बेटियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा से सुरक्षा तक जरूरी हैं ये 6 बदलाव

Girl Child Day 2026: लड़कियों के लिए समर्पित यह दिन हर साल 11 अक्टूबर को सेलिब्रेट किया जाता है। इस मौके पर जानें लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, डिजिटल अवसर और आत्मनिर्भरता से जुड़े 6 जरूरी मुद्दे।
International day of the girl child importance education safety.
इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डेफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

International Day of the Girl Child 2026: किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता और उसके विचारों के निर्माण के लिए शिक्षा यानी ज्ञान पहली कुंजी है। हर लड़की को अपनी पसंद के विषय पढ़ने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। परिवार और समाज का सहयोग मिलने पर लड़कियां अपनी प्रतिभा को निखारती हैं और अपने भविष्य के फैसले खुद लेने में सक्षम बनती है।

कम उम्र में शादी के बजाय सपनों को मिले प्राथमिकता

हम 21 वीं सदी में भले ही जी रहे हो, लेकिन आज भी कई गांव-कस्बों में बच्चियों की कम उम्र में शादी भी इसी समाज के घिनौने सच को दिखाता है। कम उम्र में शादी लड़कियों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और भविष्य के अवसरों पर गहरा असर डालती है। जरूरी है कि बेटियों को शिक्षा पूरी करने, अपने लक्ष्य तय करने और अपने जीवन के फैसले लेने का मौका मिले।

घर और स्कूल में सुरक्षा का भरोसा

लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल सिर्फ घर तक सीमित नहीं होना चाहिए। स्कूल, सार्वजनिक स्थान और ट्रैवलिंग में भी उनकी सुरक्षा जरूरी है। बच्चों को अच्छे और बुरे व्यवहार के बीच अंतर समझाना और सबसे जरूरी उन पर विश्वास करके उनकी बात ध्यान से सुनना भी जरूरी है।

डिजिटल दुनिया में भी आगे बढ़ें बेटियां

आज तकनीक और इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के नए रास्ते खुलते हैं। लड़कियों को डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा और तकनीकी कौशल सीखने के समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे बदलती दुनिया में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

खेल और करियर चुनने की मिले आजादी

लड़कियों को सिर्फ तय भूमिकाओं तक सीमित रखने के बजाय उनकी रुचि के अनुसार खेल, विज्ञान, तकनीक, कला और दूसरे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। उनकी पसंद का सम्मान करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें बेटियां

फाइनेंशियल लिटरेसी, कौशल प्रशिक्षण और करियर संबंधी जानकारी लड़कियों को भविष्य के लिए तैयार करती है। सेविंग, बैंकिंग और पैसों के सही इस्तेमाल की समझ उन्हें आर्थिक फैसले लेने में मदद करती है।

International day of the girl child importance education safety.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस विशेष, थककर बेहाल न हो जायें, बस इसे अपनायें 

International Day of the Girl Child का उद्देश्य

संयुक्त राष्ट्र ने 11 अक्टूबर को इंटरनेशनल गर्ल चाइल्ड डे के रूप में मनाने की, ताकि लड़कियों के अधिकारों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दिया जा सके। इसका उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और समान अवसर दिलाने की दिशा में जागरूकता बढ़ाना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com