(सौजन्य सोशल मीडिया)
आगामी 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) मनाने को लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल भारत अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है जिसे लेकर पूरे देश के लोगों में उत्साह है। साल 1947 में आजादी मिलने के बाद हर साल 15 अगस्त को देश भर में ‘स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है। यह दिन हमारे लिए गर्व का दिन है।
यह दिन उन शूरवीरों को याद करने का भी है, जिन्होंने भारत की आजादी में तन-मन-धन से अपना योगदान दिया। आजादी के इस पर्व को हम तिरंगा झंडा लहराकर, राष्ट्रगान गाकर, आपस में लड्डू-मिठाईयां बांटकर और पतंग उड़ाकर भी सेलिब्रेट करते हैं। आजादी का जश्न मनाने के लिए आप अगर अपने प्रियजनों को शुभकामना देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए यहां एक से बढ़कर एक बधाई संदेश लेकर आएं हैं, जिन्हें आप इस खास दिन पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस के बधाई संदेश-
1-चलो फिर से वो नजारा याद कर लें
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला, वो याद कर लें
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर
बलिदानियों के खून की वो धारा याद कर लें।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
2- तिरंगा देश की शान है, हर भारतीय का स्वाभिमान है,
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द का ज्ञान है,
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिंदुस्तान है।
Happy Independence Day 2024!
3- मर मिटेंगे हम अपने वतन के लिए,
जान कुर्बान है प्यारे चमन के लिए,
हमसे हमारी अब हसरत ना पूछो,
बांध रखा सर पर तिरंगा कफन के लिए।
Happy Independence Day 2024!
4- फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं,
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं।
Happy Independence Day 2024!
5- गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा,
चमक रहा आसमान में देश का सितारा,
आजादी के दिन आओ मिलकर करें ये दुआ,
बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई 2024
6- न पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है,
की हम सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तानी हैं।
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे 2024
7- मुकम्मल है इबादत और मैं वतन ईमान रखता हूं,
वतन की शान की खातिर हथेली पर जान रखता हूं,
क्यों पढ़ते हो मेरी आंखों में नक्शा किसी और का,
देश भक्त हूं दिल में हिन्दुस्तान रखता हूं।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई 2024
8- कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमिकी शान का है,
हम लहराएंगे हर घर ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तान का है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई 2024
लेखिका- सीमा कुमारी