-
मंगल, 16 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- If These Mistakes Are Made In Worship On The Day Of Diwali Then Lakshmi Will Be Gone Forever
दिवाली के दिन पूजा में अगर हुई ये गलतियां, तो हमेशा के लिए चली जाएगी ‘लक्ष्मी’
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-सीमा कुमारी
धन और वैभव की देवी माता लक्ष्मी का त्योहार ‘दिवाली’ इस साल 04 नवंबर, गुरुवार के दिन है। ‘दिवाली’ का त्योहार भारत सहित विदेशों में बसे भारतीय भी पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं। चारों तरफ ‘माता लक्ष्मी’ की स्वागत के लिए दीप प्रज्जवलित किए जाते हैं। रंगोली बनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए भक्तगण तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। क्योंकि, धन और वैभव की देवी ‘माता लक्ष्मी’ चंचल स्वभाव की होती हैं।
ऐसा इसलिए है, क्योंकि वह हमेशा किसी के पास नहीं टिकतीं। जिसके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि होती है, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। मां का आशीर्वाद रंक को भी राजा बना देता है और जिससे रूठ जाएं उनको रंक बना देती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जिनको करने से मां लक्ष्मी हमेशा के लिए घर छोड़कर चली जाती हैं। क्योंकि, जाने-अनजाने हम ऐसी कई गलतियां कर बैठते हैं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। चलिए जानते हैं उन गलतियो के बारे में, जिनको ध्यान रखना चाहिए, जिससे माता लक्ष्मी घर छोड़कर न जाएं –
सम्बंधित ख़बरें
क्या माता लक्ष्मी भी लेती हैं अवतार? जानिए विष्णु के साथ जुड़े देवी लक्ष्मी के रहस्यमयी रूप
यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर
पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम
सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें लाल रंग की चीजें ही अर्पित करें। पूजा में भूलकर भी सफेद फूल या सफेद रंग की चीजें अर्पित न करें। ऐसा ना करने पर माता लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं।
शास्त्रों के अनुसार, घर में जूठे बरतन फैलाकर कभी नहीं रखना चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं और ज्यादा दिन के लिए घर में नहीं रहतीं। इसलिए घर में हमेशा साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे मां की कृपा हमेशा बनी रहे और एक विशेष बात गौर करने वाली यह है कि दीवाली के दिन बिलकुल भी ऐसा न करें।
मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही गणेश जी की पूजा भी जरूर करनी चाहिए और उसके बाद लक्ष्मी नारायण की पूजा करनी चाहिए। गणेश जी की वंदना के बिना लक्ष्मी पूजा सफल नहीं होती है।
मां लक्ष्मी की पूजा में या उन्हें भोग लगाते समय तुलसी या फिर तुलसी मंजरी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है। तुलसी का विवाह विष्णु जी के विग्रह स्वरूप शलिग्राम से हुआ था। जिसके कारण एक तरह से रिश्ते में वह मां लक्ष्मी की सौतन बन गई।
गृहलक्ष्मी, यानी घर की महिलाओं या बाहर कहीं भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। जिन घरों में लोग महिलाओं का अपमान करते हैं या फिर उनके साथ मार-पीट करते हैं। उनके घर में कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसके साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों और गरीबों का अपमान करने पर भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए ऐसी गलती करनी की भूल कदापि न करें।
If these mistakes are made in worship on the day of diwali then lakshmi will be gone forever
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उद्धव ठाकरे के 9 में से 6 सांसद बदलेंगे पाला! आनन-फानन में संजय राउत भी पहुंचे दिल्ली, देखें बागियों की लिस्ट
Jun 16, 2026 | 08:18 PMIron Deficiency: सावधान शरीर में आयरन की कमी दिखने से पहले देता है ये 5 चेतावनी संकेत
Jun 16, 2026 | 08:17 PMSanchita Ugale का हुआ पोस्टमार्टम, घर पहुंचते ही शव को देखकर टूट पड़ा परिवार, माता-पिता का हुआ बुरा हाल
Jun 16, 2026 | 08:13 PMचौक पूरे, कलश सजे: पन्ना के गांव में VD शर्मा का हुआ पारंपरिक स्वागत, ग्रामीणों को दिलाया भरोसा; कही बड़ी बात
Jun 16, 2026 | 08:12 PMNDA सरकार के नोटिस पर राबड़ी देवी का जवाब, लालू यादव के इलाज का हवाला देकर वक्त बढ़ाने की मांग
Jun 16, 2026 | 08:12 PMICICI Pru Life Insurance ने लॉन्च किया नया ULIP, फिक्सड मैच्योरिटी बेनिफिट और लाइफ कवर के साथ कई और फायदे
Jun 16, 2026 | 08:08 PMअब आम जनता भी पूछ सकेगी सदन में सवाल! केरल विधानसभा में ऐतिहासिक पहल पर चर्चा, स्पीकर ने क्या कहा?
Jun 16, 2026 | 08:05 PMवीडियो गैलरी

तेल सस्ता हुआ..भारत में फिर भी बढ़ गए Diesel के दाम! आखिर क्या है पूरा मामला?, VIDEO
Jun 16, 2026 | 07:21 PM
पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM














