- Hindi News »
- Lifestyle »
- Husband And Wife Should Make These Special Promises To Each Other On Karwa Chauth
करवा चौथ के दिन पति-पत्नी एक-दूसरे से कर लें ये खास वादे, जीवनभर रिश्ता रहेगा मजबूत
इस साल 2024 में करवा चौथ व्रत की तिथि 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन दिन सभी महिलाएं नियमों के साथ अपने पति के लिए व्रत रखती है। व्रत को लेकर पत्नी का सर्मपण नजर आता है तो वहीं पर इस दौरान व्रत के जरिए आप अपने रिश्ते को मजबूत करते है।
- Written By: दीपिका पाल

पति-पत्नी एक दूसरे से करे वादे (सौ.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास व्रत में से एक होता हैं इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस साल 2024 में करवा चौथ व्रत की तिथि 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन दिन सभी महिलाएं नियमों के साथ अपने पति के लिए व्रत रखती है। व्रत को लेकर पत्नी का सर्मपण नजर आता है तो वहीं पर इस दौरान व्रत के जरिए आप अपने रिश्ते को मजबूत करते है। करवा चौथ व्रत के दौरान रिश्ते की मजबूती के लिए आपको इन खास वादों के बारे में जान लेना चाहिए जो जरूरी होता है।
एक-दूसरे के होते हैं सारथी
दुनिया में कई रिश्ते में से एक रिश्ता पति-पत्नी का बेहद खास होता है इसमें दोनों एक दूसरे के सुख और दुख के साथी होते हैं। करवा चौथ का यह व्रत बताता हैं कि, मुसीबत चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हो पति-पत्नी एक-दूसरे के सहयोग से इसे मुस्कुराते हुए पार कर सकते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि वो कौन से वादे हैं जो आपके रिश्ते को और भी ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।
करवा चौथ के दिन पति-पत्नि करें ये वादें
यहां पर करवा चौथ जैसे पवित्र व्रत के दिन से ही पति-पत्नी, एक-दूसरे के साथ वादें कर सकते हैं इन्हें करने से दोनों के बीच आपस में प्यार बना रहता है। इसमें इन बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है..
सम्बंधित ख़बरें
रेखा गुप्ता की वजह से 100 पत्नियों का त्योहार क्यों हुआ फीका? AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने उड़ाया मजाक
Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड से टीवी तक, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान समते कई सेलेब्स ने मनाया त्योहार
करवा चौथ पर पवन सिंह का नाम लेने से भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं ज्योति सिंह
करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत
1- पार्टनर को प्राथमिकता देना जरूरी
किसी भी रिश्ते में पति-पत्नी को एक-दूसरे को प्राथमिक जिम्मेदारी समझनी चाहिए यानि आपको उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। इसके लिए यह जरूरी नहीं है कि, पार्टनर की हर बात मानें या सर्वोपरि मान लेना। इस दौरान पति हो या फिर पत्नी अगर वर्किंग हो तो कुछ देर एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें- अगर पूजा से पहले गलती से टूट जाए करवा चौथ, तो इस नियम का करें पालन
2-पार्टनर को दें इमोशनल सपोर्ट
अगर आप करवा चौथ के दिन अपने पार्टनर से यह वादा लेते हैं कि, एक-दूसरे की परेशानी और बातों को समझेंगे। इस दौरान इमोशनल सपोर्ट की जरूरत हो तो ध्यान रखें. रोजाना कुछ वक्त सिर्फ पार्टनर के लिए निकालें। पार्टनर की बातों को सुनने और समझने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं आती है।
3- बातों में हो सम्मान
अगर करवा चौथ व्रत के दौरान आपने व्रत रखा हैं औऱ आपके पति किसी बात पर नाराज हो जाते हैं तो यह बात बिल्कुल ही गलत होती है। करवा चौथ व्रत के दौरान एक-दूसरे के बीच सम्मान होना जरूरी होता है।
ये भी पढ़ें-भारत की शान हैं ये ट्रेडिशनल फूड्स, हर कोने में मिलता है स्वादिष्ट स्वाद
4- किसी भी परेशानी का हल
यहां पर करवा चौथ व्रत के दौरान पति-पत्नी को इस बात का वादा करना चाहिए कि, किसी भी परेशानी या झगड़ें को आसानी से सुलझा लेंगे। इस करवा चौथ अपने पार्टनर से वादा करें कि झगड़े के बाद भी कम्यूनिकेशन गैप नहीं करेंगे, बल्कि शांति से बैठकर बात करेंगे और समस्या का हल निकालेंगे।
5- हर फैसले को लेकर एक-दूसरे की सहमति
यहां पर करवा चौथ व्रत के दिन से ही आप घर के हर फैसले में एक-दूसरे की सहमति को सर्वोपरि रखे। यहां पर पति-पत्नी को गाड़ी के दो पहिए कहा जाता है, यानी एक भी अगर डगमगाया तो रिश्ता खराब हो सकता है, इसलिए इस करवा चौथ एक दूसरे से वादा करें कि परिवार के सभी जरूरी फैसला मिलकर लेंगे या एक दूसरे को अवगत जरूर करवाएंगे.
Husband and wife should make these special promises to each other on karwa chauth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














