Face Shaving Tips: फेस शेविंग के दौरान भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, जानें शेव करने का सही तरीका
Facial Hair: आजकल कई महिलाएं चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए फेस शेविंग का सहारा लेती हैं। हालांकि अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो इससे स्किन में जलन, कट या रैशेज की समस्या हो सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
महिला (सौ. फ्रीपिक)
Skincare Routine: महिलाओं के लिए चेहरे पर अनचाहे बाल अक्सर असुरक्षा और आत्मविश्वास में कमी का एक बड़ा कारण बनते हैं। हालांकि चेहरे पर बारीक और हल्के बालों का होना सामान्य है लेकिन अगर ये बाल काले और घने होने लगें तो यह शरीर में छिपी किसी स्वास्थ्य स्थिति की ओर इशारा कर सकते हैं।
उदाहरण के तौर पर हिर्सुटिज़्म पीसीओएस का एक सामान्य लक्षण है जिसमें महिलाओं के जबड़े, ठुड्डी और ऊपरी होंठ पर पुरुषों की तरह घने बाल उगने लगते हैं। यह शरीर में एंड्रोजन हार्मोन के स्तर के बढ़ने के कारण होता है और इन बालों से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका शेविंग है।
शेविंग से जुड़े मिथक और सच्चाई
चेहरे की शेविंग को लेकर अक्सर कई भ्रांतियां फैली रहती हैं। कई महिलाएं इस डर से शेविंग नहीं करतीं कि इससे बाल और अधिक घने या तेजी से उगने लगेंगे। जानकारी के अनुसार इन मिथकों को तोड़ते हुए बताया कि चेहरे की शेविंग बालों के विकास की दर को नहीं बढ़ाती और न ही इससे बाल मोटे आते हैं। चेहरे की शेविंग बालों को हटाने का सबसे आसान, सुरक्षित, किफायती और दर्द रहित तरीका है जिसे आप घर पर आराम से कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
त्वचा को जलन, कट और लालिमा से बचाने के लिए 3 महत्वपूर्ण टिप्स अपना सकते हैं।
रूखी त्वचा पर शेव न करें
कभी भी ड्राई शेविंग नहीं करनी चाहिए। रूखी त्वचा पर तेज ब्लेड का इस्तेमाल करने से त्वचा छिल सकती है और लालिमा आ सकती है। शेविंग के दौरान ब्लेड को त्वचा पर आसानी से फिसलने देने के लिए जेल या मॉइस्चराइज़र का उपयोग करना अनिवार्य है। महिलाएं शेविंग फोम या कूलिंग इफेक्ट के लिए एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं जिससे शेविंग के बाद त्वचा कोमल बनी रहती है।
यह भी पढ़ें:- सोशल मीडिया की लत कहीं छीन न ले आपकी मानसिक शांति! जानें डिजिटल ब्रेक लेने का सबसे आसान तरीका
बालों के उगने की दिशा में ही शेव करें
अक्सर लोग जल्दी सफाई के चक्कर में बालों के उगने की विपरीत दिशा में शेव करते हैं जो त्वचा के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। विशेषज्ञ की सलाह है कि हमेशा बालों की प्राकृतिक दिशा में ही ब्लेड चलाएं। ऐसा करने से त्वचा पर जलन, कट्स और रेज़र बर्न्स का खतरा कम हो जाता है। साथ ही यह इनग्रोन हेयर की समस्या को भी रोकता है जो बाद में दर्दनाक हो सकते हैं और त्वचा पर निशान छोड़ सकते हैं।
स्किनकेयर में एक्टिव तत्वों से बचें
शेविंग वाले दिन त्वचा काफी संवेदनशील हो जाती है और पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में रेटिनोइड्स, AHA और BHA जैसे सक्रिय तत्वों वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का उपयोग नहीं करना चाहिए। ये तत्व त्वचा में जलन और गंभीर लालिमा पैदा कर सकते हैं। शेविंग के बाद केवल अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइज़र लगाएं। आप शेविंग के अगले दिन से अपने सामान्य स्किनकेयर रूटीन पर लौट सकते हैं।
इन आसान सुझावों का पालन करके आप बिना किसी दुष्प्रभाव के घर पर ही पार्लर जैसा ग्लो और साफ त्वचा पा सकती हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
