गुजिया और ठंडाई नहीं से हो गए हैं बोर? इस बार मेहमानों के लिए होली पर बनाएं ये शाही आइसक्रीम

Ice Cream For Holi Party: होली पर अक्सर गुजिया और ठंडाई का स्वाद हर घर में देखने को मिलता है लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मेहमानों के लिए शाही आइसक्रीम बेहतरीन विकल्प रहेगा।
Special Holi Royal Ice Cream Recipe
आइसक्रीम (सौ. एआई)
Published on
Updated on

Holi Special Ice Cream Recipe: होली का मतलब ही है मीठा और पकवान लेकिन हर साल वही गुझिया और नमकीन खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो इस बार कुछ ठंडा और शाही ट्राई करें। रंगों के हुड़दंग के बीच जब आप मेहमानों को घर की बनी मलाईदार ठंडाई आइसक्रीम सर्व करेंगे तो वे तारीफ करते नहीं थकेंगे।

होली का त्योहार उत्तर भारत में तेज धूप और गर्मी की शुरुआत के साथ आता है। ऐसे में रंगों से खेलने के बाद जब थकान और प्यास लगती है तो कुछ ठंडा खाने का मन करता है। पारंपरिक ठंडाई का स्वाद तो लाजवाब होता ही है लेकिन अगर इसे आइसक्रीम का रूप दे दिया जाए तो यह त्योहार का मजा दोगुना कर देती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे आइसक्रीम मेकर या घंटों किचन में खड़े होने की जरूरत नहीं है।

शाही ठंडाई आइसक्रीम

यह आइसक्रीम केवल एक डेर्ट नहीं बल्कि सेहत और स्वाद का संगम है। इसमें इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवे, सौंफ, काली मिर्च और केसर न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं बल्कि पाचन में भी मदद करते हैं। बाजार की मिलावटी और प्रिजर्वेटिव वाली आइसक्रीम के मुकाबले यह घर पर बनी शुद्ध रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए सुरक्षित है।

जरूरी सामग्री

  • फुल क्रीम दूध या हैवी क्रीम: 2 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क: आधा कप (मीठे के अनुसार)
  • ठंडाई मसाला: 3 बड़े चम्मच (बादाम, पिस्ता, सौंफ, इलायची और केसर का मिश्रण)
  • गुलाब की सूखी पंखुड़ियां और बारीक कटे मेवे: सजावट के लिए

बनाने की आसान विधि

  • एक बड़े बाउल में ठंडी हैवी क्रीम लें और उसे तब तक फेंटें जब तक कि वह गाढ़ी न हो जाए।
  • अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और तैयार ठंडाई मसाला डालें। अगर आप थोड़ा और शाही स्वाद चाहते हैं तो इसमें थोड़ा केसर वाला दूध भी मिला सकते हैं।
  • स्पैटुला की मदद से इसे हल्के हाथों से मिलाएं ताकि क्रीम की फ्लफीनेस बनी रहे।
  • इस मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें। ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ता छिड़कें। इसे 6 से 8 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रख दें।

सर्विंग टिप

होली की दोपहर में जब मेहमान आएं तो इसे छोटे मिट्टी के कुल्हड़ में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा शहद या रूह-अफ़ज़ा ड्रिबल करें। यह दिखने में जितना इंस्टाग्राम फ्रेंडली है खाने में उतना ही लाजवाब।

इस होली पुरानी परंपराओं में नया स्वाद घोलें। यह शाही ठंडाई आइसक्रीम न केवल बनाने में आसान है बल्कि यह आपके होली सेलिब्रेशन को एक लग्जरी टच भी देगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com