- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Identify Real Vs Fake Silk Saree Easy Tips In Hindi
Silk Saree Hacks: असली सिल्क की साड़ी है या सिर्फ पॉलिएस्टर? घर पर ही ऐसे करें आसानी से पहचान
Real vs Fake Silk: बाजार में सिल्क साड़ी के नाम पर अक्सर पॉलिएस्टर या मिक्स फैब्रिक बेचा जाता है जिससे खरीदारों को भ्रम हो सकता है। असली सिल्क की पहचान करने के लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

सिल्क साड़ी की गुणवत्ता जांचती महिला (सौ. फ्रीपिक)
Silk Saree Guide: किसी भी फंक्शन या पार्टी में रॉयल और क्लासी लुक के लिए अक्सर लोग सिल्क साड़ी का कैरी करते हैं। भारतीय संस्कृति में साड़ी सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं है बल्कि यह परंपरा की गहरी छाप छोड़ता है। यही कारण है कि हर महिला के अलमारी में एक साड़ी जरूर होती है। लेकिन परेशानी तक होती है जब हम हजारों रुपए खर्च करने के बाद भी गलत सिल्क साड़ी खरीद लेते हैं।
असली सिल्क साड़ी और आर्टिफिशियल सिल्क साड़ी में काफी ज्यादा अंतर होता है। आजकल बाजार में नकली साड़ियां भी उतनी ही चमकदार और सुंदर बनाई जा रही हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी सिल्क साड़ी खरीदने की योजना बना रही हैं तो इन आसान ट्रिक्स की मदद से आप ठगी का शिकार होने से बच सकती हैं।
बर्निंग टेस्ट
असली रेशम की सबसे बड़ी पहचान आग से होती है। साड़ी के किनारे से एक छोटा धागा निकालकर उसे जलाएं। यदि जलने पर जले हुए बालों जैसी गंध आए और उसकी राख काली व भुरभुरी हो तो वह असली सिल्क है। इसके विपरीत नकली सिल्क प्लास्टिक की तरह पिघलकर गांठ बन जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Work From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
Cannes: ‘एक चुटकी सिंदूर’ से लेकर बालों वाली ड्रेस तक, कान्स फेस्टिवल में बी टाउन सेलेब्स के 5 आइकॉनिक स्टाइल
International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क
Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
रगड़कर देखें
असली सिल्क एक नेचुरल फाइबर है। जब आप इसे अपनी हथेलियों के बीच तेजी से रगड़ेंगी तो आपको वहां हल्की गर्मी महसूस होगी। वहीं सिंथेटिक या नकली सिल्क रगड़ने पर बिल्कुल ठंडा रहता है।
रिंग टेस्ट
यह तरीका चिनिया सिल्क या क्रेप जैसी हल्की साड़ियों के लिए बेहतरीन है। साड़ी के एक हिस्से को अपनी अंगूठी के बीच से गुजारें। असली सिल्क इतना सॉफ्ट और लचीला होता है कि वह आसानी से अंगूठी के पार निकल जाएगा जबकि नकली सिल्क अक्सर बीच में अटक जाता है।
चमक और रंग का बदलाव
नकली सिल्क में एक सपाट और सफेद सी चमक होती है। असली रेशम की खासियत यह है कि इसे अलग-अलग एंगल से देखने पर इसका रंग हल्का बदलता हुआ दिखाई देता है। यह कुदरती चमक ही शुद्ध रेशम की मुख्य पहचान है।
यह भी पढ़ें:- Baisakhi Fashion 2026: इस बैसाखी दिखना है सबसे स्टनिंग? ट्राई करें पटियाला से लेकर को-ऑर्ड के ये लेटेस्ट लुक्स
बुनाई और जरी का काम
साड़ी को उल्टा करके देखें। अगर पीछे की तरफ जरी के धागे बहुत ज्यादा उभरे हुए या चुभने वाले हैं, तो वह मशीन का काम हो सकता है जो अक्सर हल्की क्वालिटी का संकेत है। असली जरी में सोने या चांदी के बारीक तारों का उपयोग होता है। इसके अलावा हाथ से बुनी साड़ियों में हल्की असमानता दिख सकती है जो उनकी मौलिकता का प्रमाण है जबकि मशीन से बनी साड़ियां एकदम परफेक्ट दिखती हैं।
कीमत और टेक्सचर
रेशम के कीड़ों से धागा तैयार करने की प्रक्रिया महंगी और मेहनती होती है। यदि कोई आपको प्योर बनारसी या कांजीवरम सिल्क महज 1000-1500 रुपये में दे रहा है तो समझ लें कि वह नकली हो सकता है। असली सिल्क छूने पर मखमली और स्मूथ महसूस होता है और मुट्ठी में भींचने पर इसमें कॉटन की तरह सिलवटें नहीं पड़तीं।
पानी की बूंद का परीक्षण
सिल्क के एक कोने पर पानी की बूंद डालें। असली सिल्क पानी को तुरंत सोख लेता है जबकि सिंथेटिक कपड़े पर पानी की बूंद काफी देर तक ऊपर टिकी रहती है या फिसल जाती है।
सिल्क साड़ी खरीदना एक निवेश की तरह है। अगली बार शॉपिंग पर जाते समय इन छोटी लेकिन प्रभावी बातों का ध्यान रखें ताकि आपकी मेहनत की कमाई सही और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद पर खर्च हो।
How to identify real vs fake silk saree easy tips in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Chhatrapati Sambhajinagar: फार्मेसी कॉलेजों को PCI का अल्टीमेटम, 7 दिन में लागू करें बायोमीट्रिक सिस्टम
May 12, 2026 | 03:06 PMNEET पेपर लीक से नासिक का क्या है कनेक्शन, CBI जांच में मास्टरमाइंड का खुलासा; जानें कैसे सामने आया था पेपर
May 12, 2026 | 03:01 PMCentral Railway के विस्टाडोम कोच बने यात्रियों की पहली पसंद, 5.33 लाख यात्रियों ने किया शाही सफर
May 12, 2026 | 02:56 PMभोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बढ़ेंगी सुविधाएं, इन शहरों के लिए नॉन-स्टॉप विमान सेवा हो सकती हैं शुरू
May 12, 2026 | 02:56 PMभीषण गर्मी का कहर: संभाजीनगर में जलसंकट गहराया, 123 टैंकरों पर निर्भर 4.84 लाख लोग
May 12, 2026 | 02:55 PMवंदे भारत भी पड़ जाएगी धीमी! दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ
May 12, 2026 | 02:53 PMयह केवल नाकामी नहीं, युवाओं के भविष्य के साथ अपराध…NEET परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी
May 12, 2026 | 02:51 PMवीडियो गैलरी

पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM














