कुकर की रबर ढीली होने से दुर्घटना का बड़ा खतरा, जानिए कैसे खुद कर लें ठीक
प्रेशर कुकर की उचित देखभाल न की जाए तो इसकी रबर समय से पहले खराब हो सकती है। ऐसे में आज आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप प्रेशर कुकर की रबर को जल्दी खराब होने से बचा सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
किचन टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Cooker Rubber: भारतीय रसोई में प्रेशर कुकर खाना पकाने का एक अहम उपकरण है। यह एक ऐसा एसेंशियल बर्तन है, जिसके बिना कई सारे काम नहीं हो सकते हैं। दाल, करी, चावल, आदि चीजों को झटपट बनाने के लिए इसका ही उपयोग किया जाता है। लेकिन, कई बार इसकी रबर ढीली होने या खराब हो जाने से गैस (स्टीम) लीक होने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
यह न केवल खाना पकाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि इस समस्या को कैसे रोका जाए और किन तरीकों से कुकर की रबर को सही स्थिति में रखा जाए।
ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान तरीकों की मदद से कुकर की ढीली गैस्केट को टाइट करने का तरीका बताने जा रही हूं। जिसकी मदद से आप कुकर की ढीली गैस्केट को टाइट कर सकती है। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
चंद्रपुर में फिर मानव-बाघ संघर्ष, नागभीड़ के जंगल में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
20 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर ईरान त्रासदी तक की अहम घटनाएं
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
इन आसान तरीकों से कुकर की ढीली गैस्केट को करें ठीक :
रबर गैस्केट को गर्म पानी में भिगोएं
कुकर की रबर अगर ढीली हो गई है, तो इसे गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए डाल दें। गर्म पानी से यह थोड़ा सिकुड़ जाती है और अपनी मूल स्थिति में आ सकती है। पानी से निकालने के बाद इसे सूखाकर वापस कुकर में लगाएं।
अगर ज्यादा ढीली हो गई हो तो बदल दें
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर ज्यादा ढीली हो गई हो तो रबर बदल देना सबसे सुरक्षित उपाय है। नई रबर खरीदते समय सुनिश्चित करें कि वह आपकी कुकर कंपनी और मॉडल के अनुसार हो। खराब या बहुत पुरानी रबर लीकेज का कारण बन सकती है, जिससे दुर्घटना हो सकती है।
तेल या घी से हल्की चिकनाई करें
कुकर की रबर अगर ढीली हो गई है, तो इसे पर थोड़ा सा खाने वाला तेल (सरसों का तेल, नारियल तेल या घी) लगाकर इसे अच्छी तरह मालिश करें। यह रबर को लचीला बनाए रखता है और उसकी पकड़ मजबूत होती है। अधिक कठोर या सूखी रबर के लिए यह तरीका बहुत फायदेमंद होता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
इन बातों का रखें विशेष ध्यान :
1. हर 6-12 महीने में रबर की स्थिति जांचें और जरूरत हो तो बदलें।
2. कुकर की सफाई के बाद रबर को सूखा और साफ करके ही लगाएं।
3. जब कुकर उपयोग में न हो, तो रबर को निकालकर सूखे स्थान पर रखें ताकि वह जल्दी खराब न हो।
