Teddy Day 2026: टेडी बियर हो गया है गंदा? मिनटों में ऐसे करें साफ, दिखेगा बिल्कुल नया!
Teddy Bear Cleaning Tips: टेडी बियर बच्चों और कपल्स दोनों के लिए एक खास गिफ्ट होता है लेकिन समय के साथ यह धूल-मिट्टी और दाग-धब्बों से गंदा हो सकता है। जिसे साफ करने के कुछ तरीके अपना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
गंदे टेडी बियर को साफ करती महिला (सौ. एआई)
Easy Teddy Cleaning Hacks: वैलेंटाइन वीक में मिला टेडी बियर हमारे लिए बेहद खास यादें समेटे होता है। लेकिन समय के साथ धूल और दाग-धब्बे इसे खराब कर देते हैं। कई लोग इसे धोने से डरते हैं कि कहीं इसकी रुई सख्त न हो जाए। आइए जानते हैं वो आसान तरीके जिनसे आपका टेडी फिर से मुस्कुरा उठेगा।
टेडी बियर सिर्फ एक खिलौना नहीं बल्कि एक इमोशन है। लेकिन रुई और फर से बने होने के कारण ये बहुत जल्दी धूल सोख लेते हैं। अगर आप इसे गलत तरीके से धोते हैं तो इसका आकार बिगड़ सकता है। प्यार से दिए गए पार्टनर के टेडी को साफ करना है तो कुछ तरीकों को अपनाया जा सकता है।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर टेडी बहुत ज्यादा गंदा नहीं है तो उसे पानी में भिगोने की गलती न करें। एक बड़े प्लास्टिक बैग में टेडी डालें और उसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। बैग को अच्छे से हिलाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद टेडी को बाहर निकालकर ब्रश से झाड़ लें। बेकिंग सोडा सारी गंदगी और बदबू सोख लेगा।
सम्बंधित ख़बरें
इस वैलेंटाइन डे 3 गुना बढ़ी कंडोम की डिमांड, 2025 का रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली-मुंबई को पीछे छोड़ ये शहर निकला आगे
वैलेंटाइन डे पर Neha Kakkar का खास सरप्राइज, ‘नो ऑटोट्यून, नो इफेक्ट्स’ के साथ गाना गाकर जीत लिया फैंस का दिल
हेलो वेलेंटाइन कहकर कृति खरबंदा ने पति पुलकित सम्राट पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाई कपल की केमिस्ट्री
Romantic Hindi Films: रोमांस, इमोशन और म्यूजिक का तड़का, वैलेंटाइन पर देखें ये सुपरहिट लव स्टोरीज
माइल्ड शैम्पू और गुनगुना पानी
अगर टेडी पर गहरे दाग हैं तो एक मग गुनगुने पानी में थोड़ा सा बेबी शैम्पू मिलाएं। एक साफ सफेद कपड़ा इस घोल में भिगोएं और धीरे-धीरे टेडी के दाग वाले हिस्से को साफ करें। इसे रगड़ना नहीं है सिर्फ डैब करना है। बाद में साफ पानी के कपड़े से पोंछ लें।
यह भी पढ़ें:- सावधान! कहीं पार्टनर के न कहने के पीछे आपकी ये गलतियां तो नहीं? इन 5 तरीकों से पिघलेगा उनका गुस्सा
मशीन वॉश के लिए पिलो कवर ट्रिक
अगर आपका टेडी मशीन में धोने लायक है तो उसे सीधे वॉशिंग मशीन में न डालें। टेडी को एक पुराने तकिए के कवर में रखें और उसे ऊपर से बांध दें। अब जेंटल साइकिल पर मशीन चलाएं। इससे टेडी की आंखें और फर सुरक्षित रहेंगे।
सुखाने का सही तरीका
टेडी को कभी भी सीधा धूप में न सुखाएं इससे उसका रंग उड़ सकता है। इसे पंखे की हवा में या छायादार जगह पर सुखाएं। सूखने के बाद एक हेयर ब्रश या कंघी से उसके फर को संवारें वह बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा।
सफाई से पहले टेडी पर लगे Care Label को जरूर पढ़ें। अगर उसमें म्यूजिक सिस्टम या बैटरी लगी है तो उसे पानी से बिल्कुल दूर रखें। थोड़ी सी सावधानी और इन आसान घरेलू नुस्खों से आप अपने यादगार तोहफे को सालों-साल नया और सुरक्षित रख सकते हैं।
