तांबे के गंदे बर्तन ऐसे करें आसानी से साफ़, ये नुस्खे हैं बड़े कारगर
हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बतांएगे जिन्हें फॉलों करके आप तांबे के बर्तनों को आसानी से साफ कर सकती हैं। तो आइएं हम आपको बताते हैं तांबे के बर्तन को चमकाने के आसान तरीके।
- Written By: सीमा कुमारी
पीतल तांबे के बर्तन साफ के टिप्स ( सौ.सोशल मीडिया)
Easy Tips to Clean Copper Utensils : त्योहारों का मौसम शुरू होने वाला है। इस दौरान पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर बर्तन तांबे या पीतल के होते हैं। इसके अलावा, बहुत से लोग आज भी पीने के लिए पानी तांबे के बर्तनों में ही स्टोर करते हैं। हालांकि तांबे के बर्तनों को ठीक से साफ न किया जाए तो इनमें दाग-धब्बे देखने लगते हैं और बर्तनों में कालापन दिखने लगता है।
ऐसे में इन तांबे-पीतल के बर्तनों को साफ करने में बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको तांबे-पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए कुछ खास ट्रिक्स बताने जा रही हूं, जिसकी मदद से आप कम समय में इन बर्तनों को आसानी से साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं तांबे के बर्तन साफ करने के आसान ट्रिक्स के बारे में।
पीतल तांबे के बर्तन साफ करने के तरीके :
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Plants In Home: घर में कंगाली लाते हैं ये 5 पौधे! आज ही इन्हें बाहर निकाल फेकें
Snake Bite: सांप के काटने के बाद क्या करें और क्या नहीं? जानिए जरूरी बातें
Cooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
टोमैटो सॉस
पीतल तांबे के बर्तन साफ करने के लिए टोमाटो सॉस का इस्तेमाल कर सकते है। टोमाटो सॉस सिट्रिक एसिड से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल करने के लिए आप तांबे के बर्तनों में बेकार पड़े सॉस के पैकेट को लगाकर थोड़ी देर के ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद आप जब उन गंदे तांबे के बर्तनों को धोएंगे तो बड़ी आसानी से आपके तांबे के बर्तन साफ हो जाएंगे।
बेकिंग सोडा
आपको बता दें, बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी आप तांबे-पीतल के बर्तनों को साफ कर सकते है। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बर्तन पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक स्क्रब है जो कालेपन को हटाने में मदद करता है।
नमक और नींबू
नमक और नींबू से भी तांबे के बर्तनों को बिना किसी मेहनत के साफ कर सकता है। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड तांबे से रिएक्ट करता है। वहीं नमक नेचुरल स्क्रब का काम करता है। इन दोनों का मिश्रण बड़ी आसानी से तांबे का साफ कर सकता है। इसके लिए आप नींबू और नमक का घोल बनाकर आप हल्के हाथों से बतर्न को साफ करें।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
विनेगर और पानी
बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं। इस मिश्रण को बर्तन पर डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से धो लें। सिरका में मौजूद एसिड कालेपन को हटाने में मदद करता है।
