बाजार की मिलावटी नमकीन से करें तौबा! घर पर सिर्फ 10 मिनट में बनाएं चटपटा मिक्सचर, नोट करें रेसिपी

Homemade Namkeen Recipe: बाजार में मिलने वाली कई नमकीन में मिलावट और ज्यादा तेल-मसाले का इस्तेमाल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप घर पर ही मिनटों में ताजा और चटपटा मिक्चर तैयार कर सकते हैं।
Homemade Chatpata Mixture Namkeen Recipe
प्लेट में रखी नमकीन (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Instant Mixture Recipe At Home: रंगों के त्योहार होली पर पकवानों का खास महत्व होता है। बाजार में मिलने वाली मिलावटी और पुराने तेल से बनी नमकीन सेहत बिगाड़ सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं घर पर आसानी से बनने वाली टेस्टी और हाइजीनिक नमकीन की झटपट रेसिपी।

होली का त्योहार दस्तक दे चुका है और घरों में गुजिया-मठरी की तैयारियां जोरों पर हैं। अक्सर हम समय बचाने के चक्कर में बाजार से रेडीमेड नमकीन ले आते हैं लेकिन त्योहारों के सीजन में मिलावट का खतरा सबसे ज्यादा होता है। पुराने तेल और घटिया मसालों से बनी ये नमकीन आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है।

ऐसे में आप घर पर ही झटपट मिनटों में नमकीन बना सकते हैं। जिसके लिए आपको ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। घर पर रखी चीजों से स्वादिष्ट नमकीन तैयार की जा सकती है।

जरूरी सामग्री

  • पतला पोहा (चिवड़ा) - 250 ग्राम
  • मूंगफली के दाने - आधा कप
  • भुनी हुई चने की दाल - 2 बड़े चम्मच
  • कड़ी पत्ता - 10-12
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला और काला नमक - स्वादानुसार
  • बारीक कटी हरी मिर्च और हींग - चुटकी भर
  • तलने के लिए थोड़ा सा तेल

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। इसमें मूंगफली के दानों को सुनहरा होने तक तल लें और एक अलग बर्तन में निकाल लें।
  • अब उसी तेल में कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और हींग का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर डालें ताकि नमकीन में अच्छा पीला रंग आए।
  • अब कड़ाही में पोहा (चिवड़ा) डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक वह कुरकुरा (Crispy) न हो जाए। इसमें तेल कम लगता है इसलिए यह काफी हेल्दी भी है।
  • अंत में इसमें तली हुई मूंगफली, भुनी चने की दाल, चाट मसाला और काला नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।

नमकीन को पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट कंटेनर में भरें। इससे यह कई हफ्तों तक कुरकुरी बनी रहेगी। इस होली बाजार की फिक्र छोड़िए और घर पर बनी इस मैजिक नमकीन के साथ अपनी पार्टी में चार चांद लगाइए।

Navbharat Live
navbharatlive.com