Frizzy Hair Remedies: बालों के फ्रिजीपन से परेशान हैं, तो इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं स्मूद और मैनेजेबल बाल

Natural Remedies For Frizzy Hair: फ्रिजी हेयर की समस्या से परेशान हैं, तो जानें बालों का फ्रिजीपन कम करने के आसान घरेलू उपाय, जो बालों को सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाने में मदद करते हैं।
Home remedies for frizzy hair dry hair frizz control tips RRS05
फ्रिजी हेयरफोटो.सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Home Remedies for Frizzy Hair: रूखे, बिखरे और चेहरे के आगे उड़ते हुए बाल लुक को खराब कर देते हैं। खासकर ऐसे रूखे मौसम में बालों में फ्रिजीनेस और ज्यादा बढ़ जाती है। बालों में नमी की कमी, ज्यादा हीट स्टाइलिंग, बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट, गलत हेयर प्रोडक्ट और बालों को रगड़कर सुखाना इसके कुछ कारण हो सकते हैं।

ड्राई बालों में नमी की कमी से बालों की इलास्टिसिटी कम हो जाती है, जिससे टूटने और फ्रिजीनेस की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपके बाल भी हर बार कंघी करने के बाद बिखरे-बिखरे नजर आते हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय ट्राई कर सकते हैं।

एवोकाडो और हनी का हेयर मास्क

बालों को मॉइस्चर देने के लिए एवोकाडो और शहद का हेयर मास्क लगाया जा सकता है। इसके लिए आधा पका एवोकाडो, 1-1.5 चम्मच शहद और 1 अंडा लें। चाहें तो इसमें रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं।

कैसे लगाएं?

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर बालों की लेंथ पर लगाएं। इसे करीब 15-20 मिनट लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। एवोकाडो और शहद बालों को मॉइस्चर देने में मदद कर सकते हैं।

नारियल तेल और विटामिन E

अगर बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो नारियल तेल में कुछ बूंदें विटामिन E ऑयल की मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। 3-5 चम्मच नारियल तेल में विटामिन E ऑयल मिलाकर बालों पर लगाया जा सकता है। इसे कम से कम 40 मिनट लगाने के बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।

दही और शहद का मास्क

दही बालों को कंडीशन करने में मदद करता है, जबकि शहद बालों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए 3 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की लेंथ पर अच्छी तरह लगाएं और 30-40 मिनट बाद धो लें।

अंडा और ऑलिव ऑयल

एक अंडे को ऑलिव ऑयल के साथ अच्छी तरह फेंटें और इसे बालों की लेंथ पर लगाएं। करीब 40-60 मिनट बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। अंडे में प्रोटीन होता है, इसलिए यह मास्क बालों को कंडीशन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Home remedies for frizzy hair dry hair frizz control tips RRS05
Makeup Removal Tips: मेकअप उतारना है तो इन 6 स्टेप को करें फॉलो, स्किन को नहीं होगा नुकसान

बालों को धोने और सुखाने का तरीका बदलें

सिर्फ हेयर मास्क लगाने से फ्रिजीनेस खत्म नहीं होगी। बहुत गर्म पानी से बाल धोने से बचें और ड्राई हेयर के लिए बनाए गए मॉइस्चराइजिंग शैंपू का इस्तेमाल करें। हर वॉश के बाद कंडीशनर लगाएं और जरूरत हो तो गीले बालों पर लीव-इन कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

बालों को सुखाते समय तौलिए से जोर-जोर से रगड़ने की बजाय माइक्रोफाइबर टॉवल या सॉफ्ट कपड़े से धीरे-धीरे सुखाएं। सोते समय सैटिन या सिल्क पिलोकेस भी बालों में होने वाले फ्रिक्शन को कम करते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com