Holi 2026: होली की मस्ती में भी दिखना है कूल? लड़कों के लिए ये 5 आउटफिट्स हैं एकदम परफेक्ट
Holi Outfit Ideas For Boys: होली की पार्टी में स्टाइलिश और कूल लुक के लिए सिर्फ व्हाइट कुर्ता या टी शर्ट नहीं बल्कि कई आउटफिट ट्राई किए जा सकते हैं जो आपको सबसे अलग और हटके दिखाएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
होली का त्योहार आने वाला है और हर कोई बेहतरीन दिखने की तैयारी में है। अक्सर लड़के कपड़ों के चुनाव को लेकर उलझन में रहते हैं। अगर आप इस होली पुराने टी-शर्ट और लोअर के बजाय कुछ स्टाइलिश ट्राई करना चाहते हैं तो हम लाए हैं आपके लिए टॉप फैशन आइडियाज जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।
उन लड़कों के लिए जो कंफर्ट को सबसे ऊपर रखते हैं एक ब्राइट कलर की टी-शर्ट और कार्गो पैंट बेस्ट है। कार्गो में मिलने वाली एक्स्ट्रा पॉकेट्स आपके फोन और जरूरी सामान को रंगों से बचाने में भी मदद करती हैं।
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
आजकल लड़कों के बीच चिकनकारी वर्क वाले कुर्ते काफी ट्रेंड में हैं। हल्के पेस्टल रंगों (जैसे हल्का नीला, गुलाबी या पीला) का चिकनकारी कुर्ता और सफेद पजामा आपको एक रॉयल और एथनिक लुक देता है। यह आउटफिट विशेष रूप से पारिवारिक मिलन और होली मिलन समारोहों के लिए बेस्ट है।
अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो साधारण शर्ट और ट्राउजर के ऊपर एक कंट्रास्ट रंग की नेहरू जैकेट पहनें। यह इंडो-वेस्टर्न लुक आपको भीड़ से अलग खड़ा करेगा। इसे कोल्हापुरी चप्पलों के साथ एक्सेसराइज करें।
अगर आप पूल पार्टी या किसी कैज़ुअल होली इवेंट में जा रहे हैं तो फ्लोरल (फूल-पत्तियों वाले) प्रिंट की शर्ट एक बेहतरीन विकल्प है। इसे कॉटन शॉर्ट्स या चिनोज के साथ पहनें। यह लुक आपको एक वाइब्रेंट बीच वाइब देगा और आप काफी फ्रेश नजर आएंगे।
होली पर आउटफिट चुनते समय याद रखें कि फैब्रिक हल्का और ब्रीदेबल हो ताकि आप गीले होने पर भी असहज महसूस न करें। अपने स्टाइल में सनग्लासेज जोड़ना न भूलें, जो आपके लुक और आंखों दोनों का ख्याल रखेंगे।
