

Healthy Cooking Methods For Maximum Nutrition: मॉडर्न लाइफ स्टाइल भागदौड़ से भरी हुई है, लेकिन इन सबके बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए केवल खाना ही जरूरी नहीं है बल्कि खाना को सही तरीके से पकाने का तरीका भी मायने रखता है।
कुकिंग के स्मार्ट तरीकों को अपनाकर हम भोजन को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं। किचन में खाना बनाते समय छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से लंबे समय तक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।
भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भोजन में तेल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। खाना बनाते समय तेल की मात्रा का ध्यान रखा जाना चाहिए। खाना बनाने में तेल को चम्मच से नाप कर डालना चाहिए।