मूंग दाल प्रोटीन से है ज़रूर भरपूर, लेकिन 'इन' लोगों के हेल्थ पर पड़ेगा बुरा असर, खाने से पहले जान लीजिए

मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए।
मूंग दाल प्रोटीन से है ज़रूर भरपूर, लेकिन 'इन' लोगों के हेल्थ पर पड़ेगा बुरा असर, खाने से पहले जान लीजिए
इन लोगों को मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Eat Moong Dal : पोषक तत्वों से भरपूर मूंग दाल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो वजन घटाने में मदद करता है। साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है, जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है। मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं किन लोगों को मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए।

इन लोगों को मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए :

किडनी से जुड़ी की समस्या

किडनी से जुड़ी की समस्या होने पर मूंग की दाल नहीं खानी चाहिए। दरअसल, किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। मूंग दाल में ऑक्सालेट होते हैं, जो किडनी स्टोन की समस्या पैदा कर सकते हैं।

पाचन-तंत्र खराब

मूंग दाल में लैक्टिन की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे पाचन तंत्र खराब हो सकता है। ज़्यादा दाल खाने से आंत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे- बदहज़मी, अपाच, डिहाइड्रेशन, सिर दर्द, और डायरिया।

एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को मूंग दाल से एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण स्किन पर रैशेज, खुजली, सूजन हो जाती है। दालों में प्रोटीन और दूसरी चीजें होती हैं, जो कुछ लोगों के शरीर में एलर्जी पैदा कर सकते हैं।

हाई यूरिक एसिड के मरीजों

हाई यूरिक एसिड के मरीजों को मूंग दाल से परहेज करना चाहिए। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जिससे शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ता है। इस दाल में प्यूरीन होता है, जिसे शरीर यूरिक एसिड में तोड़ देता है। यूरिक एसिड के लिए डाइट में कम प्यूरीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।

गैस की समस्या

बता दें, बहुत ज़्यादा मूंग दाल का सेवन करने से गैस की समस्या हो सकती है। मूंग दाल की कच्ची भूसी भी पेट खराब, उल्टी और दस्त का कारण बन सकती है। इस दाल में मौजूद नैचरल शुगर को शरीर तोड़ता है, तो गैस बनने लगती है। यानी, पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या होने पर मूंग दाल का सेवन कम या नहीं करना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com