दिल की सेहत और बेहतर पाचन के लिए बेस्ट होता है शाकाहारी भोजन, जानिए सेहत से जुड़े जरूरी फायदे

World Vegetarian Day 2025: ताजे, हेल्दी, प्लांट बेस्ड फूड्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते है। मांसाहारी होने से कितना बेहतर होता है शाकाहारी भोजन लेना।
जानिए शाकाहारी होने के फायदे
जानिए शाकाहारी होने के फायदे (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Vegetarian Foods for Health: आज अक्टूबर का पहला दिन है इस दिन कई विषयों से जुड़े खास मौके होते है। पर्यावरण के प्रति हर किसी नागरिक को सजग होना जरूरी है। इस जागरूकता और लोगों को स्वस्थ रखने के लिए हर लाल 1 अक्टूबर को दुनियाभर में विश्व शाकाहारी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण के साथ ही संस्कृति से जुड़ने के लिए कई लोग शाकाहारी भोजन ही दैनिक जीवन में शामिल करने की सलाह देते है।

ताजे, हेल्दी, प्लांट बेस्ड फूड्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते है। मांसाहारी होने से कितना बेहतर होता है शाकाहारी भोजन लेना। चलिए जानते है शाकाहारी होने के फायदे...

जानिए शाकाहारी होने के फायदे

सेहत के लिए शाकाहारी होना कितना जरूरी है और इसके क्या फायदे होते है चलिए जान लेते है इसके बारे में...

1- शाकाहारी भोजन लेने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट बनने की संभावना नॉनवेज की तुलना में कम हो जाती है। कहते है कि, अतिरिक्त चर्बी धमनियों में रुकावट का कारण बनती है. ऐसे में शाकाहारी खाना अपनाने वाले का दिल सेहतमंद माना जाता है।

2-शाकाहारी खाने को आसानी से पचाया जा सकता है लेकिन मांसाहारी खाने को पचाने में दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। इसका कारण है कि, मांसाहारी भोजन, धीमी प्रक्रिया से पचता है। कई बार डाइजेशन सही नहीं होने से इनडाइजेशन, एसिडिटी, गैस या कब्ज जैसी शिकायत होने लगती है. जो कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है।

3-शाकाहारी खाना खाने से वजन बढ़ने का खतरा कम होता है। खासतौर पर रेड मीट में चर्बी काफी अधिक होती है. जिसे खाने से वजन कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना काफी अधिक रहती है। शाकाहारी भोजन में खतरा कम होता है।

4-मांसाहारी भोजन के मुकाबले शाकाहारी भोजन की बात करें तो, शाकाहारी खाने में डायटरी फायबर काफी होते हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ प्रतिरोधक की तरह काम करते हैं।

5- ब्लड प्रेशर को शाकाहारी भोजन कंट्रोल रखता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत आम हो चली है. कई अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि मांसाहारी लोगों में उच्च रक्तचाप की संभावना शाकाहारियों से अधिक होती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com