मोती से चमकते और मजबूत दांत चाहते हैं, तो जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

Oral Health:अगर सेहत अच्छी रखनी है, तो ओरल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि, अगर ओरल हेल्थ खराब होती है तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। ओरल हेल्थ में आपके दातों से लेकर मसूड़ों तक सब आता है
मोती से चमकते और मजबूत दांत चाहते हैं, तो जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
ओरल हेल्थ (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Teeth Whitening Tips: शरीर के हर जरूरी हिस्से की तरह दांत भी शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ पूरे शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। अगर सेहत अच्छी रखनी है, तो ओरल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरूरी है। क्योंकि, अगर ओरल हेल्थ खराब होती है तो उसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। ओरल हेल्थ में आपके दातों से लेकर मसूड़ों तक सब आता है। ऐसे में आज हम आपको ओरल हेल्थ से जुड़े समस्या से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ओरल हेल्थ से जुड़े समस्या के लिए कारगर ये नुस्ख़े:

त्रिफला का सेवन

दांतों की देखभाल के लिए त्रिफला का सेवन लाभकारी रहेगा। इसके लिए रात के समय सोने से पहले गुनगुने पानी में त्रिफला पाउडर लेना चाहिए। त्रिफला पेट से जुड़े रोगों को कम करता है और पाचन की गति को बढ़ाता है। अगर पाचन सही रहेगा तो दांत भी मजबूत रहेंगे। बाजार में मिलने वाले टूथपेस्ट के इस्तेमाल से बचें। नीम की दातुन का प्रयोग करें, या फिर त्रिफला, लौंग, अजवाइन, नीम की छाल और पिप्पली के पाउडर से दांत साफ करें। ये दांतों की चमक को बढ़ाएंगे और साथ ही कैविटी और बदबू की परेशानी को भी दूर करेंगे।

लौंग तेल का इस्तेमाल

दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मसूड़ों की सूजन कम करता है और दांतों में कीड़े नहीं लगने देता है। इसके साथ ही लौंग का तेल दांतों की सुंदरता को भी बरकरार रखता है।

कैल्शियम और प्रोटीन युक्त आहार

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स बताते है कि, ओरल हेल्थ उपायों के साथ ही खानपान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होनी चाहिए।

कैल्शियम और प्रोटीन मिलकर दांत और मसूड़ों को मजबूती देते हैं। ऐसे में सर्दियों में गुड़, तिल, मूंगफली, मगज के बीज, सूखे मेवे और छेना को आहार में शामिल करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com