
Tea And Food Combination: चाय के बिना दिन की शुरुआत या शाम की चुस्की अधूरी लगती है। लेकिन चाय के साथ खाई जाने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जो सेहत के लिए समस्या पैदा कर सकती है। खासकर आयरन से भरपूर खाने के साथ चाय पीने से पोषक तत्वों का एब्जॉर्बशन प्रभावित होता है। वहीं कुछ ऐसे स्नैक्स ज्यादा चीनी, तेल और कैफीन का सेवन बढ़ाते हैं। आइए जानते हैं चाय के साथ किन 5 चीजों को खाने से बचना बेहतर है।
क्या आपकी थाली में दाल, चना, राजमा या पालक है, तो उसके साथ चाय पीने की आदत बदल दें। चाय में मौजूद पॉलीफेनोल और टैनिस प्लांट बेस्ड फूड्स से मिलने वाले नॉन हिम आयरन के एबेजॉर्बशन को कम करता है। खाने और चाय के बीच कुछ समय का गैप होना चाहिए।
गरमा-गरम चाय के साथ समोसा, पकौड़ा या कचौरी का स्वाद भले ही शानदार लगता हो, लेकिन यह कॉम्बिनेशन रोज की आदत बनाना सही नहीं है। इन नाश्तों में अक्सर तेल, नमक और कैलोरी ज्यादा होती हैं। बार-बार खाने से आपकी ओवरऑल डाइट की न्यूट्रिशनल क्वालिटी प्रभावित होती है। रोज के नाश्ते के लिए भुना हुआ चना, नट्स या होममेड स्नैक बेहतर ऑप्शन है।
चाय के साथ तीखी चाट, तीखे चटाकेदार नमकीन या बहुत मसालेदार खाना कुछ लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। अगर आपको पहले से एसिटिडी, हार्टबर्न या डाइजेशन की समस्या है, तो चाय और बहुत तीखा खाने का कॉम्बिनेशन ट्रिगर करता है। ऐसे में चाय के साथ तीखा नाश्ता करने से बचने की सलाह दी जाती है।
एक कप चाय और दो बिस्किट से शुरू हुई आदत कब कई बिस्किट, केक या मिठाई तक पहुंच जाती है, पता ही नहीं चलता। अगर चाय में पहले से चीनी है और साथ में कोई मीठा स्नैक लिया जाए, तो मीठे और हाई कैलोरी का सेवन बढ़ जाता है।
चॉकलेट और चाय दोनों में कैफीन होता है। अगर इनका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो कुछ संवेदनशील लोगों में बेचैनी, तेज धड़कन या नींद में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर अगर आप शाम या रात में चाय पीते हैं, तो चॉकलेट की मात्रा पर कंट्रोल करना चाहिए।