मेंटल पीस के लिए आज से ही शुरू कर दें ये योग मुद्रा, मिलते हैं अद्भुत फायदे

Yoga Benefits in Hindi- योग के आसान करने से पहले कुछ मुद्राएं की जाती हैं जो उसके महत्व को और भी बढ़ा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक अभ्यास का नाम 'प्रार्थना मुद्रा' है।
प्रार्थना योग मुद्रा करने के फायदे
प्रार्थना योग मुद्रा करने के फायदे (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Benefits of Yoga: हमारे जीवन में स्वास्थ्य के लिए योग का अलग ही स्थान है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच मेल करता है यह बेहतर स्वास्थ्य का जरिया है। योग के आसान करने से पहले कुछ मुद्राएं की जाती हैं जो उसके महत्व को और भी बढ़ा सकते हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे ही एक अभ्यास का नाम 'प्रार्थना मुद्रा' है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम है बल्कि मानसिक शांति भी देता है।

जानिए प्रार्थना योग मुद्रा के बारे में

आपको बताते चलें कि, प्रार्थना योग मुद्रा को प्रणामासन कहा जाता है। इस योग मुद्रा के अभ्यास को हमें योग आसान से पहले करना जरूरी होता हैं। योग की शुरुआत में किया जाने वाला एक सरल लेकिन शक्तिशाली आसन है। यह योग अभ्यास का आधार है, जो मन और शरीर को एकाग्र करता है। इसके नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास, भावनात्मक स्थिरता और आंतरिक शांति में बढ़ती हैं।

जानिए कैसे करें योग मुद्रा

आपको बताते चलें, इस प्रार्थना योग मुद्रा को करना काफी आसान है।

  • दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हों या सुखासन, पद्मासन मुद्रा में बैठें।
  • दोनों हाथों को हृदय के सामने नमस्कार मुद्रा में जोड़ें। इसके बाद आंखें बंद करें और गहरी और शांत तरीके से सांस लें।
  • कुछ क्षणों तक सांस पर ध्यान केंद्रित करें। धीरे-धीरे आंखें खोलें और सामान्य सांस लेते हुए मुद्रा को समाप्त करें।

इसके नियमित अभ्यास से मिलते हैं फायदे

आपको बताते चलें, अगर आप इस प्रार्थना मुद्रा को नियमित रूप से करते है तो फायदे काफी मिलते है।

यह आसन तनाव को कम करता है और मन को शांत रखता है।

यह रक्त संचार को बेहतर करता है और मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे योग के अन्य आसनों के लिए शरीर तैयार होता है।

नमस्कार मुद्रा में हाथों को हृदय चक्र के पास जोड़ने से ऊर्जा का संतुलन होता है, जिससे एकाग्रता बढ़ती है।

आप इस योग मुद्रा को नियमित रूप से रोजाना करते है तो कई बीमारियां से छुटकारा मिलता है।

--आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com