

HIGHLIGHTS
mRNA कैंसर वैक्सीन का सफलतापूर्वक परीक्षण
स्टेज-3 मेलेनोमा से पीड़ित एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर किया परीक्षण
वैक्सीन के उपयोग से 4 महीने बाद भी नजर नहीं आए कैंसर के लक्ष्ण
mRNA Cancer Vaccine: रूस के शोधकर्ताओं ने अपनी पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन नियोओन्कोवैक (Neooncovac) के शुरुआती परीक्षणों में अच्छे परिणाम मिलने की जानकारी दी। गामालेया रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक निदेशक अलेक्जेंडर गिन्ज़बर्ग के अनुसार, इस वैक्सीन से स्टेज-3 मेलेनोमा से पीड़ित एक 60 वर्षीय व्यक्ति का सफलतापूर्वक इलाज किया गया। अब 4 महीने बीत जाने के बाद भी नए ट्यूमर का कोई संकेत नहीं दिखा है। इतना ही नहीं, खुशी की बात ये भी है कि मरीज के शरीर में फैला हुआ कैंसर भी धीरे-धीरे गायब हो गया है।
रूस के शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना महामारी ने mRNA वैक्सीन की ओर ध्यान आकर्षित करवाया। बता दें कि ये एक मॉलिक्यूल है जो सेल को प्रोटीन बनाने के लिए निर्देश देता है। mRNA COVID-19 वैक्सीन जितनी आश्चर्यजनक रूप से सफल रही है, रिसर्चर्स लंबे समय से mRNA वैक्सीन का इस्तेमाल एक बहुत ही अलग मकसद के लिए करने की उम्मीद कर रहे हैं- कैंसर के इलाज के लिए। mRNA-बेस्ड कैंसर ट्रीटमेंट वैक्सीन का लगभग एक दशक से छोटे ट्रायल्स में टेस्ट किया जा रहा है, जिसके कुछ शुरुआती नतीजे उम्मीद जगाने वाले रहे हैं।
रूस के शोधकर्ताओं के मुताबिक, ये वैक्सीन अप्रैल 2026 में मॉस्को स्थित हर्ज़ेन कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में 60 वर्षीय एक मरीज को दी गई थी जो स्टेज-3 मेलेनोमा कैंसर से पीड़ित था। परीक्षण के दौरान मरीज को वैक्सीन की कुल खुराक दी गई। जिसके बाद शरीर में मजबूत इम्यून रिस्पॉन्स दर्ज किया गया।
अब मरीज की जांच के बाद सामने आया कि 4 महीने के बाद भी मरीज के लिम्फ नोड्स या शरीर के किसी अन्य हिस्से में नए ट्यूमर के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं। डॉक्टर अगले तीन वर्षों तक हर महीने इस मरीज की स्थिति की निगरानी करेंगे।
कैंसर वैक्सीन की कार्यप्रणाली की बात करें तो ये नियोओन्कोवैक एक पर्सनलाइज्ड mRNA वैक्सीन है। इसे AI की मदद से प्रत्येक मरीज के ट्यूमर की जेनेटिक संरचना के अनुसार अलग से तैयार किया जाता है, ताकि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली केवल कैंसर कोशिकाओं को पहचान कर नष्ट कर सके।
विशेषज्ञों की मानें तो अभी जांच के प्रथम चरण में ये स्पष्ट नहीं हो सकता है कि एक कैंसर मरीज के ऊपर किए गए परीक्षण से ये साबित नहीं हो जाता कि ये कैंसर का पक्का इलाज है। इस वैक्सीन की वास्तविक प्रभावशीलता और सुरक्षा को पूरी तरह साबित करने के लिए अधिक मरीजों पर बड़े पैमाने के क्लिनिकल ट्रायल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समीक्षा किए गए डेटा की आवश्यकता होगी।
इसके अलावा, रूस देश में एक अन्य कैंसर वैक्सीन एंटरोमिक्स (Enteromix) पर भी शोध चल रहा है, जिसने शुरुआती अध्ययनों में ट्यूमर के आकार को कम करने में सकारात्मक संकेत दिए हैं।