Raw Mango: भीषण गर्मी का काल है 'कच्चा आम,' लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं

Raw Mango For Heat Stroke: कच्चा आम गर्मियों में कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में सहायक साबित हो सकता है। यह सिर्फ चटनी, अचार या पन्ना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके एक-दो नहीं कई फायदे है।
Raw Mango Summer Benefits
कच्चा आम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Raw Mango Summer Benefits : देश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बढ़ते तापमान और लू की चपेट के बीच सेहत का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। इस मौसम में कच्चे आम यानी कैरी का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। स्वाद में खट्टा और चटपटा होने के साथ-साथ यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि कच्चा आम खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, खट्टे स्वाद वाला कच्चा आम गर्मियों में कई स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में सहायक साबित हो सकता है। यह सिर्फ चटनी, अचार या पन्ना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके नियमित सेवन से शरीर को अंदर से एक-दो नहीं कई फायदे मिलते हैं-

कच्चा आम खाने से क्या क्या फायदे होते हैं

  •  शरीर को हाइड्रेट रखता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कच्चा आम प्राकृतिक रूप से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर के पानी का स्तर बनाए रखते हैं और गर्मी से होने वाली थकान को कम करते हैं।

  • पाचन तंत्र को करता है दुरुस्त

गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी और भूख न लगना आम हैं। कच्चा आम पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे भोजन अच्छे से पचता है और आंतों की सेहत सुधरती है।

  • कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मददगार

कच्चे आम में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में सहायक है। इससे हृदय संबंधी जोखिम भी कम होता है।

  • आंतों को स्वस्थ रखता है

इसमें मौजूद प्रीबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे आंतों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और इम्युनिटी मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें-

कच्चे आम का सेवन करने का तरीका

कच्चे आम का सेवन आप कई तरीके हैं, जैसे कच्चे आम का पन्ना बनाकर पी सकते हैं। कच्चे आम की चटनी या सलाद के रूप में इस्तेमाल करें। थोड़ी मात्रा में नमक, काला नमक और जीरा मिलाकर खा सकते हैं।

कच्चे आम का सेवन करने के नुकसान

हालांकि, ज्यादा मात्रा में सेवन से बचना चाहिए, खासकर जिन लोगों को एसिडिटी की शिकायत हो। गर्भवती महिलाएं और किसी भी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह के बाद ही शामिल करे।

Navbharat Live
navbharatlive.com