International Day of Radiology: X-Ray, CT scan और MRI में क्या अंतर है? जानें डॉक्टर कब जांच की सलाह देते हैं

Medical Tests: X-Ray, CT scan और MRI तीनों शरीर के अंदरूनी हिस्सों की जांच के लिए इस्तेमाल होते हैं, लेकिन इनके काम करने का तरीका और उपयोग अलग-अलग है। जानें इन तीनों मेडिकल जांचों में क्या अंतर है।
Radiology Day x-ray CT scan mri difference.
रेडियोलॉजी डेफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • X-Ray का इस्तेमाल मुख्य रूप से हड्डियों और छाती की जांच के लिए किया जाता है।

  • CT Scan से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की विस्तृत तस्वीरें मिलती हैं।

  • MRI दिमाग, मांसपेशियों और सॉफ्ट टिश्यू की बारीक जानकारी देता है।

X-Ray, CT Scan, MRI Difference: जब भी शरीर में कोई समस्या होती है, तो उसका पता लगाने के लिए डॉक्टर कई तरह की मेडिकल जांच कराने की सलाह देते हैं। इनमें एक्स रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसे जांच भी शामिल होते हैं। कई बार मरीजों को इन तीनों के नाम तो पता होते हैं, लेकिन यह समझना मुश्किल होता है कि आखिर इनमें अंतर क्या है और कब कौन-सी जांच कराई जाती है।

आसान भाषा में समझें, तो ये तीनों जांच शरीर के अंदर की तस्वीरें लेने का काम करती हैं, लेकिन इनका तरीका, इस्तेमाल और रिजल्ट अलग-अलग होते हैं। किसी जांच से हड्डियों की समस्या का पता चलता है, तो किसी से शरीर के भीतर मौजूद अंगों, मांसपेशियों और सॉफ्ट टिश्यू की छोटी-छोटी जानकारी मिलती है।

एक्स रे क्या होता है?

एक्स रे एक सामान्य मेडिकल इमेजिंग जांच है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से हड्डियों और शरीर के कुछ अंदरूनी हिस्सों को देखने के लिए किया जाता है। इसमें एक्स रे किरणों की मदद से शरीर की तस्वीर ली जाती है और फिर विशेषज्ञ उसका एनालिसिस करते हैं। हड्डियां इन किरणों को रोकती हैं, इसलिए तस्वीर में सफेद दिखाई देती हैं, जबकि हवा से भरे हिस्से डार्क दिखाई देते हैं।  

आमतौर पर यह जांच हड्डी में फ्रैक्चर, जोड़ों में परेशानी, चेस्ट इंफेक्शन, दांतों और जबड़े की जांच और फेफड़ों से जुड़ी कुछ समस्याओं का पता लगाने के लिए एक्स रे कराने की सलाह डॉक्टर द्वारा दी जाती है।

X-Ray
एक्स रेफोटो.सोशल मीडिया

सीटी स्कैन क्या होता है?

सीटी स्कैन यानी कंप्यूटेड टोमोग्राफी एक ऐसी जांच है, जिसमें एक्स रे तकनीक की मदद से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की कई तस्वीरें ली जाती हैं। कंप्यूटर इन तस्वीरों को मिलाकर शरीर का क्रॉस-सेक्शनल और इमेज तैयार करता है।

साधारण एक्स रे की तुलना में सीटी स्कैन से शरीर के अंदरूनी अंगों और हड्डियों की ज्यादा विस्तृत जानकारी मिलती है। कई बार डॉक्टर इसमें कॉन्ट्रास्ट डाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे कुछ अंगों और ब्लड वेसेल्स बेहतर दिखते हैं।

कब कराया जाता है सीटी स्कैन?

सिर में चोट लगने पर, अंदरुनी ब्लीडिंग, ट्यूमर, गांठ, फेफड़ों व छाती की समस्या, पेट की अंदरुनी समस्या या किसी दुर्घटना के बाद लगी चोट को जांचने के लिए डॉक्टर इस जांच की सलाह देते हैं।

CT scan
सीटी स्कैनफोटो.सोशल मीडिया

एमआरआई क्या होता है?

एमआरआई यानी मैग्नेटिक रेजोनेंस एमेजिंग (Magnetic Resonance Imaging) एक आधुनिक जांच है, जिसमें मैग्नेटिक फील्ड और रेडियो वेव्स की मदद से शरीर के अंदरूनी हिस्सों की विस्तृत तस्वीरें ली जाती हैं। इससे खासतौर पर दिमाग, रीढ़ की हड्डी, मांसपेशियों, लिगामेंट्स और दूसरे सॉफ्ट टिश्यू को बेहतर तरीके से देखकर जांच की जा सकती है।

एक्स रे और सीटी स्कैन की तुलना में एमआरआई कुछ सॉफ्ट टिश्यू की बारीक जानकारी देता है। इस जांच में मरीज को एक मशीन के अंदर लेटाया जाता है और तस्वीरें तैयार होने तक स्थिर रहना होता है।

MRI
एमआरआईफोटो.सोशल मीडिया
Radiology Day x-ray CT scan mri difference.
75 रुपये की प्लास्टिक कैसे बचा रही हजारों गर्भवती माताओं की जान? 4 प्वॉइंट में जानें
Radiology Day
इमेजिंग टेस्टफोटो.सोशल मीडिया

एक्स रे, सीटी स्कैन और एमआरआई में मुख्य अंतर

इन तीनों तरह की जांचों में सबसे बड़ा अंतर इनके इस्तेमाल और बेहतर व बारीक तस्वीर का है। जहां एक्स रे हड्डियों और छाती की सामान्य जांच के लिए उपयोगी। है, तो वहीं सीटी स्कैन शरीर के अंदरूनी हिस्सों की विस्तृत और क्रॉस-सेक्शनल तस्वीरें देता है। जब कि एमआरआई दिमाग, मांसपेशियों, लिगामेंट्स और सॉफ्ट टिश्यू की बारीक तस्वीरें देता है।