दिल की सेहत के लिए बेस्ट होती है पोर्टफोलियो डाइट, जानिए कैसे करती है काम और अन्य फायदे

Portfolio Diet Foods: यह पोर्टफोलियो डाइट एक पौधों पर आधारित यानी plant-based डाइट है। इस डाइट में बिना दवाओं के सिर्फ रोजाना के खाने में शरीर का खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
क्या होती है पोर्टफोलियो डाइट
पोर्टफोलियो डाइट (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Portfolio Diet in Hindi: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रख पाना आसान नहीं होता है। कई बार खाने में पोषण की कमी और गलत खानपान की वजह से दिल, हाई कोलेस्ट्रॉल, अनबैलेंस्ड डाइट, तनाव और कम फिजिकल एक्टिवटी होने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो जाती है। इसके लिए नेचुरल तरीके से कोलेस्ट्रॉल को कम करना जरूरी होता है।

आज हम आपको ऐसे ही पोर्टफोलियो डाइट प्लान के बारे में जानकारी दे रहे है जो बिना किसी दवा के आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालते है। यहां पर पोर्टफोलियो डाइट कैसे काम करती है और कितनी फायदेमंद होती है चलिए जानते है इसके बारे में।

जानिए कैसे होती है पोर्टफोलियो डाइट

यहां पर पोर्टफोलियो डाइट की बात की जाए तो, यह पोर्टफोलियो डाइट एक पौधों पर आधारित यानी plant-based डाइट है। इस डाइट में बिना दवाओं के सिर्फ रोजाना के खाने में शरीर का खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इस पोर्टफोलियो डाइट में चार प्रकार के फूड को शामिल किया जाता है जो अकेले-अकेले भी कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं, लेकिन जब इन्हें एक साथ खाया जाए तो यह स्टैटिन जैसी दवाओं जितना असर दिखाते हैं।

जानिए इस डाइट में शामिल जरूरी फूड

यहां पर पोर्टफोलियो डाइट में चार प्रकार के फूड को शामिल किया जाता है। यह फूड ग्रुप कई तरह से फायदेमंद होता है।

1. प्लांट स्टेरोल्स – ये ऐसे पौधों के तत्व हैं जो आंतों में कोलेस्ट्रॉल को अवशोषित होने से रोकते हैं. ये स्टेरोल से भरपूर मार्जरीन, स्प्रेड, स्टेरोल युक्त दही पेय और संतरे का जूस

2. जेल टाइप फाइबर – यह फाइबर आंत में जेल जैसा बन जाता है और कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. ओट्स, जौ, सेब, नाशपाती, बेरी, सेम, दालें, भिंडी और इसबगोल

3. सोया प्रोटीन –यह लिवर को LDL हटाने वाले रिसेप्टर्स को ज्यादा एक्टिव करने में मदद करता है. टोफू, सोया दूध, एडामे, सोया वाले वेजी बर्गर।

4. मेवे – मेवों में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट HDL बढ़ाते हैं और LDL घटाते हैं. बादाम, अखरोट और पिस्ता।

जानिए कैसे काम करती है ये डाइट

यहां पर पोर्टफोलियो डाइट में शामिल चार प्रकार के खाने से शरीर का बुरा कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसमें चिपचिपा फाइबर, कोलेस्ट्रॉल बांधकर शरीर से बाहर कर देता है। इस डाइट में सोया प्रोटीन, लिवर में LDL हटाने वाले रिसेप्टर्स को एक्टिव करता है. मेवे, HDL बढ़ाते हैं, LDL घटाते हैं। इन चारों चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से शरीर पर नेचुरल असर पड़ता है। यहां पर स्टडी की मानें तो, पोर्टफोलियो डाइट में एलडीएल 13 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है. छह महीने तक डाइट का पालन करने वालों में 13.8 प्रतिशत LDL कमी दर्ज हुई, जो स्टैटिन दवाओं जैसी है. जिन लोगों ने इसे लंबे समय तक अपनाया, इसमें ट्राइग्लिसराइड कम हुए, सूजन घटी और ब्लड प्रेशर बेहतर हुआ।