दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, जानिए सेहत को क्या हो सकता है नुकसान

दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, इसे कुछ चीजों के साथ खाने पर सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए यहां जानिए दही को किन चीजों के साथ खाने से परहेज करना चाहिए।
दही के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, जानिए सेहत को क्या हो सकता है नुकसान
दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bad Food Combinations: गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है वही, इस मौसम में दही को खानपान का हिस्सा जरूर बनाया जाता है। दही को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। जैसा कि आप जानते हैं कि दही एक डेयरी प्रोडक्ट है और डेयरी प्रोडक्ट को सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। रोजाना डाइट में दही को शामिल करने से सेहत को कई लाभ मिल सकते है।

दही को सादा खाना यूं तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे कुछ चीजों के साथ खाने पर सेहत को नुकसान हो सकता है। आइए यहां जानिए दही को किन चीजों के साथ खाने से परहेज करना चाहिए।

दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये चीजें :

खट्टे फल के साथ

खट्टे फल और दही दोनों ही स्वस्थ हैं, लेकिन इन्हें एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो फलों में मौजूद विटामिन-C को नष्ट कर सकता है। इसके अलावा, फल और दही एक साथ खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है।

दूध के साथ

दूध और दही को कभी साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से पाचन बिगड़ सकता है। दूध और दही दोनों ही प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जिससे पाचन पर दबाव पड़ता है।

मछली के साथ

आयुर्वेद में मछली और दही को साथ खाने से मनाही की जाती है। मछली और दही को साथ खाया जाए, तो इससे डाइजेशन इंबैलेंस हो सकता है। इसीलिए, पाचन संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए मछली और दही को साथ नहीं खाया जाता है।

अचार के साथ

अचार और दही दोनों ही प्रीबायोटिक्स का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं, लेकिन इन्हें साथ खाने से पाचन तंत्र में माइक्रोब्स का असंतुलन हो सकता है। इस वजह से खाना पचाने में तकलीफ हो सकती है।

अंडे के साथ

अंडे के साथ दही भी नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों ही फूड्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ऐसे में इन्हें साथ खाने से डाइजेशन इंबैलेंस हो सकता है। इसीलिए पाचन संबंधी दिक्कतों से बचने के लिए अंडे और दही को साथ नहीं खाया जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com