महिलाओं के हार्मोनल बैलेंस के लिए परफेक्ट है मेथी का पानी, जानिए आयुर्वेद में इसका महत्व

Benefits of Fenugreek water: मेथी के छोटे-छोटे दानों में सेहत को बदल देने वाली ताकत छिपी है। इसका सेवन करने से आपको शरीर की कई बड़ी बीमारियों पर राहत मिलती है।
मेथी का पानी पीने के फायदे
मेथी का पानी (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Benefits of Fenugreek Water: आयुर्वेद में सभी प्रकार की औषधि और जड़ी-बूटियां किसी न किसी बीमारी के इलाज के काम आती है। आयुर्वेदिक और प्राचीन औषधि में मेथी का नाम सबसे पहले आता है। मेथी के छोटे-छोटे दानों में सेहत को बदल देने वाली ताकत छिपी है। इसका सेवन करने से आपको शरीर की कई बड़ी बीमारियों पर राहत मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार, मेथी त्रिदोषनाशक यानी वात, पित्त और कफ, तीनों दोषों को संतुलित करने वाली जड़ी-बूटी है।

पोषक तत्वों से भरपूर होती है मेथी

आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार मेथी को सुपरफूड माना गया है। इस मेथी में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। रिसर्च बताती है कि, मेथी के बीजों में सैपोनिन और फेनोलिक कंपाउंड पाए जाते है जो शरीर के अंदर सूजन को कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करते हैं।

पाचन के लिए बेस्ट है मेथी का पानी

मेथी का पानी पीने से पाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से काम करती है। यहां पर रातभर मेथी के दानों को पानी में भिगो देते हैं, तो उनके सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाते हैं। सुबह खाली पेट यह पानी पीने से यह शरीर में आसानी से अवशोषित हो जाता है। यही कारण है कि आयुर्वेद में बासी मुंह मेथी जल पीने की सलाह दी गई है। यह साधारण-सा घरेलू नुस्खा शरीर की कई बड़ी परेशानियों को जड़ से दूर करने की क्षमता रखता है। इसके फायदे यह मिलते है कि, पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह पेट में जमी गैस, एसिडिटी या कब्ज जैसी दिक्कतों को दूर कर आंतों को साफ करता है। जब पाचन अच्छा होता है, तो शरीर को ऊर्जा भी ज्यादा मिलती है और चेहरे पर एक अलग ही निखार आता है।मेथी में घुलनशील फाइबर होता है जो भोजन के पाचन को धीमा कर ब्लड शुगर को स्थिर रखता है। यही गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

वजन घटाने वालों के लिए

अगर आप नियमित रूप से मेथी का पानी पीते है तो वजन घटाने में मदद मिलती है। दरअसल मेथी का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करता है तो इसके सेवन से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। कभी भी भूख नहीं लगती आप ज्यादा खा भी नहीं पाते। इसका परिणाम यह होता है कि, शरीर की अतिरिक्त चर्बी घटने लगती है। इसे लेकर एक रिसर्च कहती है कि, मेथी में मौजूद फाइबर फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी संतुलित रखता है।

महिलाओं की सेहत के लिए

अगर महिलाएं मेथी के पानी का सेवन कर रही है तो उन्हें इसके फायदे मिलेंगे। मेथी के पानी को पीने से महिलाओं की बीमारी पीसीओडी, थायरॉइड और मासिक धर्म की अनियमितता जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। मेथी के तत्व शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को संतुलित करते हैं, जिससे त्वचा और बालों दोनों की सेहत सुधरती है। मेथी के एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालते हैं, जिससे त्वचा साफ, चमकदार और जवान दिखती है।

दिल की सेहत के लिए

मेथी को दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना गया है। अगर आप मेथी के पानी को पी रहे है तो इसके सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल घटता है। वहीं पर अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाता है। इससे दिल की धमनियों में ब्लॉकेज की संभावना कम होती है और हृदय स्वस्थ रहता है। दिल को पोषण देने के लिए मेथी का पानी फायदेमंद होता है।

आईएएनएस के अनुसार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com