-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- You Can Replace Tea With These Morning Drinks
गर्मी में क्या भी पीते है सुबह की चाय, इन मॉर्निंग ड्रिंक्स से ऐसे कर सकते है चाय को रिप्लेस, बने रहेंगे हेल्दी
- Written By: दीपिका पाल

गर्मियों में पीएं ये हेल्दी ड्रिंक्स (Social Media)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: चाय के शौकीनों (Tea) के लिए क्या गर्मी और क्या सर्दी हर मौसम में कड़क चाय की जरुरत होती है ऐसे में गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ गर्म चीजों से तौबा करना जरुरी होता है। इसकी जगह पर सेहत (Health) के नजरिए से अगर आप मॉर्निग ड्रिंक्स में बदलाव करें तो अच्छा होगा। जी हां हम आपको ऐसे ही कुछ मॉर्निंग ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दे रहे है जिससे आपकी दिन की शुरुआत शानदार बन जाएगी।
इन हेल्दी ड्रिंक्स को घर में तैयार करें
गर्मी के मौसम में खुद को हेल्दी रखने के लिए हम सुबह के समय इन मॉर्निंग ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है जो इस प्रकार है..
1- मेथी के बीज से बनाएं ड्रिंक्स (Fenugreek seeds)
सम्बंधित ख़बरें
‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
UPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
अखिलेश यादव को भगवान राम ने दी चंदा चोरी की सूचना, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा विधायक का बड़ा दावा
क्या यूनिवर्स ब्रेसलेट सिर्फ फैशन है या छिपी है इसमें कोई रहस्यमयी ऊर्जा? जानिए पहनने से पहले ज्योतिषीय नियम
यहां पर इस खास ड्रिंक्स को बनाने के लिए मेथी के बीज की आवश्यकता होती है जो घुलनशील फाइबर से भरपूर होते है और पाचन की प्रक्रिया और कार्ब्स के अवशोषण को धीमा करके ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं। मेथी दानें में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, मैग्नेशियम, कॉपर, मैगनीज और जिंक मौजूद होते हैं, जो मौसम बदलने से हो रही बीमारियों से बचाता है।
कैसे तैयार करें मेथी दाने का पानी
यहां पर मेथी दाने का पानी तैयार करने के लिए इस विधि को अपनाया जाता है जो इस प्रकार है…
एक चम्मच मेथी के बीजों को अच्छी तरह से धोएं।
फिर रात को एक कटोरी पानी में भिगोकर रख दें।
सुबह इस पानी को पिएं और दानों को चबाकर खाएं।
2- मोरिंगा ड्रिंक्स (Moringa Drink)
यहां पर सेहत के नजरिए से मोरिंगा ड्रिंक्स भी चाय की तरह ही फायदेमंद ड्रिंक्स में से एक होती है जिसे एक सुपरफूड माना जाता है। इस मोरिंगा में आयरन और विटामीन-सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में अच्छी तरह से अब्जॉर्ब होता है। इसे एक तरीके से अपने गुणों के साथ एंटी-बायोटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल और एंटी-एजिंग माना जाता है। इसका सेवन करने से वजन कम करने , बालों का झड़ना रोकने और शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। रोजाना चाय की तरह ही आप इस प्रकार का ड्रिंक्स पीते है तो शरीर से कई सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते है और आपका चेहरा निखर जाता है।
कैसे तैयार करें मोरिंगा ड्रिंक्स
यहां पर मोरिंगा ड्रिंक्स बनाने के लिए आपको इस विधि को अपनाना चाहिए जो इस प्रकार है..
मोरिंगा की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बनाएं।
पैन में एक कप पानी और आधा चम्मच मोरिंगा पाउडर डालकर अच्छी तरह से उबालें।
अब गैस बंद कर दें और चाय को छानकर कप में निकालें।
इसमें एक चम्मच शहद या नींबू का रस मिलाकर बने पेय को पीएं।
3-हल्दी काली मिर्च का ड्रिंक (Turmeric Black Pepper)
हेल्थ के नजरिए से आयुर्वेद अछूता नहीं है यहां पर हल्दी और काली मिर्च से तैयार ड्रिंक्स भी फायदेमंद होता है इसमें करक्यूमिन और पिपेरिन जैसे तत्व शरीर की सूजन कम करने में मदद करते है। इतना ही नहीं यह पेय पदार्थ पेट की ऐंठन कम करने और बेहतर डाइजेशन के लिए सही होता है। इसे एक तरह से नेचुरल पेनकिलर का नाम दिया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है।
कैसे तैयार करें ये ड्रिंक्स
इसे बनाने के लिए आपको इस विधि को अपनाना चाहिए जो इस प्रकार है..
सबसे पहले एक बर्तन में 1 गिलास पानी गर्म करें।
इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर और 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
इसे कुछ देर के लिए उबालें।
अब गिलास में निकालें।
थोड़ा ठंडा होने के बाद पिएं।
4- गिलोय ड्रिंक (Giloy for Health)
यहां पर गिलोय ड्रिंक्स भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद ड्रिंक्स में से एक है यों कहें इसे आयुर्वेद में अमृत माना जाता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-पायरेटिक और इम्यूनिटी बूस्टिंग वाले अपने गुणों से दिमागी स्ट्रेस को दूर करता है। इतना ही नहीं गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बायोटिक, एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-डायबिटिक और एंटी-कैंसर्स गुण पाए जाते है जो डेंगु, चिकनगुनिया, वायरल फीवर जैसी बीमारियों को दूर करता है। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए गिलोय का सेवन करना चाहिए।
गिलोय ड्रिंक कैसे करें तैयार
यहां पर सेहत के लिए गिलोय ड्रिंक्स बनाना आसान है इसे खास विधि से तैयार किया जाता है, जो इस प्रकार है..
गिलोय पाउडर को सुबह गर्म पानी और शहद के साथ लें।
एक चम्मच गिलोय पाउडर को गुनगुने पानी में डालें।
फिर शहद मिलाएं और इसे सुबह पिएं।
सुबह गिलोय के जूस से आप अपने दिन की शुरुआत करें।
10 मिली गिलोय के जूस को गुनगुने पानी में मिलाएं।
फिर इसे पिएं।
You can replace tea with these morning drinks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘एक करोड़ झूठे मरे होंगे, तब ये पैदा हुए…’ कनेक्टिंग लिंक पर विरोधियों को देवेंद्र फडणवीस का करारा जवाब
Jul 08, 2026 | 05:18 PMUPI से खरीद सकते हैं एफिल टावर का टिकट… ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अमेरिका से आगे निकला भारत
Jul 08, 2026 | 05:17 PMअखिलेश यादव को भगवान राम ने दी चंदा चोरी की सूचना, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सपा विधायक का बड़ा दावा
Jul 08, 2026 | 05:13 PMक्या यूनिवर्स ब्रेसलेट सिर्फ फैशन है या छिपी है इसमें कोई रहस्यमयी ऊर्जा? जानिए पहनने से पहले ज्योतिषीय नियम
Jul 08, 2026 | 05:13 PMमुंबई-पुणे मार्ग पर एसटी बस सेवा पूरी क्षमता से बहाल, महाबलेश्वर सेवा 31 जुलाई तक बंद, जलभराव में फंसी बस
Jul 08, 2026 | 05:09 PMSpirit Update: ‘स्पिरिट’ की शूटिंग ने पकड़ी रफ्तार, प्रभास ने शुरू किए इंटेंस एक्शन सीन्स, फैंस का बढ़ा उत्साह
Jul 08, 2026 | 05:06 PMपेट्रोल-डीजल का दौर खत्म? इथेनॉल के बाद पानी, पराली और गोबर से बनेगा ईंधन! गडकरी ने बताया सरकार का मास्टरप्लान
Jul 08, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM










