क्या प्रेग्नेंसी के दौरान योग करना होता है सही, इन खास बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी

प्राचीन काल से ही योग का अलग स्थान रहा है जहां पर ध्यान और आसन किए जाते थे।योग कई बीमारियों के प्रभाव को कम करने के लिए फायदेमंद होता है तो वहीं पर क्या यह महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी में करना जरूरी होता है।
प्रेग्नेंसी के दौरान योग कितना सही
प्रेग्नेंसी के दौरान योग कितना सही (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

दुनियाभर में योग दिवस 21 जून 2025 को मनाया जाने वाला है यह दिन योग के महत्व को बताने के साथ ही स्वस्थ जीवन का आधार बनाता है। आजकल लोग फिटनेस बनाने के लिए जिम या अन्य हार्ड कोर एक्टिविटीज की ओर ध्यान दे रहे है। यहां पर योग कई लोगों के जीवन से गायब होने लगा है। प्राचीन काल से ही योग का अलग स्थान रहा है जहां पर ध्यान और आसन किए जाते थे।

योग कई बीमारियों के प्रभाव को कम करने के लिए फायदेमंद होता है तो वहीं पर क्या यह महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी में करना जरूरी होता है। इस बात को जानने के लिए हम सीनियर कंसल्टेंट गायनेकोलॉजी डॉक्टर मितुल गुप्ता से बात करते है। जिन्होंने प्रेंग्नेंसी के दौरान योग को लेकर बात कही है।

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

यहां पर योग को लेकर सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉक्टर मितुल गुप्ता बताते है कि योग करने से पहले प्रेग्नेंट महिला को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। यहां पर योग करने के दौरान मां और बच्चे स्वस्थ रहे इसके लिए योग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर प्रेग्नेंसी में कॉम्प्लिकेशन हैं, तो योग शुरू करने से पहले मेडिकल क्लीयरेंस लेना बहुत जरूरी है।

इन आसनों को करने से बचें

यहां पर योग करने के दौरान आपको कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। यहां पर भूलकर भी आपको ऐसे आसन नहीं करना चाहिए जो पेट पर ज्यादा दवाब डालते है। प्रेंगनेंसी की अवस्था में आपको ज्यादा झुकने वाले और ज्यादा खिंचाव वाले आसन नहीं करने चाहिए. गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीनों में शरीर में कई परिवर्तन होते हैं, इसलिए इस समय ज्यादातर योग न करने की सलाह दी जाती है। जो लोग योग नहीं करते है वे लोग प्रेंगनेंसी के दौरान ऐसी किसी तरह की असुविधा से बचें।

मेडिकल कंडीशन होती है अलग- अलग

यहां पर इस बात का ध्यान देना जरूरी है कि कई बार लोग प्रेग्नेंसी के दौरान भी योग क्रियाएं करना पसंद करते है। अगर आपको योग के दौरान चक्कर आना, थकान, सांस फूलना या किसी भी तरह की परेशानी हो, तो तुरंत योग रोक देना चाहिए। इसके अलावा प्रेगनेंट महिला की मेडिकल कंडीशन अलग-अलग होती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान का तनाव और नॉर्मल डिलीवरी के लिए आपको योग को शामिल करना चाहिए। इसके लिए सलाह और एक्सपर्ट की जरूरत आपको पड़ेगी।