एक गिलास सत्तू में कितना होता है प्रोटीन, जानकर चौंक जाएंगे आप, शुरू कर देंगे पीना

गर्मियों में सत्तू को सुपरफूड माना जाता है, जिसको पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते है। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि एक गिलास सत्तू पीने से कितना प्रोटीन मिल सकता है।
एक गिलास सत्तू में कितना होता है प्रोटीन, जानकर चौंक जाएंगे आप, शुरू कर देंगे पीना
एक गिलास सत्तू पीने से कितना मिलता है प्रोटीन (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

आयुर्वेद में सत्तू को एक नेचुरल ड्रिंक के रूप में जाना जाता है, जो भुने हुए चनों को पीसकर बनाया जाता हैं। गर्मियों में शरीर में ठंडक बनाने और खुद को हाइड्रेटिड रखने के लिए लोग इसका सेवन खूब करते हैं। गर्मियों में सत्तू को सुपरफूड माना जाता है, जिसको पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और कई तरह के न्यूट्रिशन भरपूर मात्रा में होते हैं।

वहीं डाइट एक्सपर्ट्स का मानना है कि, सिर्फ एक गिलास सत्तू पीने से आपका प्रोटीन इनटेक भी काफी हद तक पूरा हो सकता हैं। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि एक गिलास सत्तू पीने से कितना प्रोटीन मिल सकता है।

एक गिलास सत्तू पीने से कितना प्रोटीन मिल सकता है

डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सत्तू प्रोटीन से भरपूर होता है। ऐसे में एक गिलास सत्तू पीने से यानी करीब 30 ग्राम सत्तू पाउडर में लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही इसमें जरूरी अमीनो एसिड होते हैं, जो आपको पाचने के लिए भी काफी अच्छा होता हैं।

छोटे बच्चों के लिए लीची कब बन सकती है बड़ी मुसीबत, जानिए बच्चों के लिए सेफ्टी से जुड़ी बातें

आपको बता दें, सत्तू की तासीर ठंडी होती है और इसमें न्यूट्रिशन से भरपूर होता हैं। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन को अच्छा रखने में मदद करता है और इसके सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती हैं।

आपको बता दें, इसके अलावा गर्मियों में सत्तू पीने से डिहाइड्रेशन भी दूर होता है और इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। सत्तू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे सत्तू पीना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

बता दें, सत्तू को महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट्स की जगह भी आप यूज कर सकते है। क्योंकि यह काफी सस्ता और आसानी से अवेलेबल होता है। इसे वेजिटेरियन और वीगन डाइट वाले लोगों के लिए बेहतरीन प्रोटीन का सोर्स माना जाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com