
Healthy Heart Tips: दिल की सेहत को लेकर छोटी-छोटी लापरवाही लंबे समय में बड़े जोखिम का खतरा बन सकता है। कार्डियोलॉजिस्ट कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते है कि जिन्हें वह खुद भी फॉलो करते हैं, ताकि हार्ट हेल्थ को स्वस्थ रखा जा सके।
स्मोकिंग या वेपिंग से बचना चाहिए। कई बार कम उम्र की कई महिलाओं में हार्ट अटैक के मामलों में स्मोकिंग को एक अहम खतरा माना गया है। तंबाकू का सेवन रक्त वाहिकाओं और हृदय की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
सीने में दर्द को केवल गैस या एसिडिटी समझकर टालना सही नहीं है। कुछ लोगों में हार्ट अटैक का जोखिम स्क्रीनिंग के दौरान कम दिखाई दे सकता है। इसलिए अचानक या असामान्य सीने के दर्द को गंभीरता से लेना जरूरी है।
बेकन, हॉट डॉग और अन्य प्रोसेस्ड मीट को नियमित रूप से खाने से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
अगर परिवार में कम उम्र में हार्ट डिजीज, हार्ट अटैक या अन्य हृदय संबंधी समस्या का इतिहास रहा है, तो उसे डॉक्टर को बताना जरूरी है। पारिवारिक इतिहास कुछ लोगों में हृदय रोग के जोखिम का संकेत दे सकता है। जिन लोगों में जेनेटिक हिस्ट्री होती है, उन्हें समय-समय पर जांच करवाती रहनी चाहिए।
अच्छी नींद हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी है। पर्याप्त और नियमित नींद शरीर को रिकवर करने में मदद करती है, जबकि लगातार कम नींद ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ावा देती है।