मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से मिलते है, ढेरों फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!

मिट्टी के बर्तन में बने खाना बनाने से आपकी सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं और शरीर मे मिनरल्स की कमी भी पूरी होती है तो ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं-
मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने से मिलते है, ढेरों फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!
मिट्टी के बर्तन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Earthen Pots: भले ही आज के मॉडर्न समय में रसोई में रखे मिट्टी के बर्तनों की जगह आज स्टील, नॉन-स्टिक और एल्युमीनियम के बर्तनों ने ले ली है। लेकिन समय बदलने के साथ यह परंपरा भी कहीं खो सी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं मिट्टी के बर्तनों में पकाया और खाया जाने वाला भोजन सेहत के लिहाज से कितना फायदेमंद होता है।

मिट्टी के बर्तन में बने खाना बनाने से आपकी सेहत को अनेक फायदे मिलते हैं और शरीर मे मिनरल्स की कमी भी पूरी होती है तो ऐसे में आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं-

मिट्टी के बर्तन में खाना बनाने के स्वास्थ्य लाभ जानिए

अधिक स्वादिष्ट बनता है खाना

मिट्टी के बर्तनों में पकाया गया भोजन अन्य बर्तनों की तुलना में अधिक स्वादिष्ट होता है। क्युकी मिट्टी के बर्तन में बने भोजन में नमी की मात्रा बरकरार रहती है, जिससे आपका भोजन पारंपरिक खाना पकाने की तुलना में अधिक रसदार, कोमल और ताज़ा बनता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है

आपको बता दें, मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें तेल का कम उपयोग होता है। मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाने की प्रक्रिया अन्य बर्तनों की तुलना में धीमी होती है। यह गुण खाद्य पदार्थों में मौजूद प्राकृतिक नमी और प्राकृतिक तेल को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे यह आपके दिल के लिए बेहतर बनता है। हृदय के मरीजों को खासकर मिट्टी के बर्तन में बने खाने का सेवन करना चाहिए।

एसिडिटी की समस्या से बचाता है

मिट्टी के बर्तन में बना भोजन एसिडिटी की समस्या में भी फायदेमंद होता है। दरअसल मिट्टी के बर्तनों में प्राकृतिक तौर पर अल्कलाइन मौजूद होते हैं जो इसके पीएच स्तर को संतुलित रखने का काम करते हैं। इसलिए इसमें बने भोजन का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या का खतरा कम होता है। संतुलित पीएच स्तर एसिडिटी की समस्या में फायदेमंद माना जाता है।

इम्युनिटी होती है मजबूत

मिट्टी के बर्तन में बना भोजन खाने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। मिट्‌टी में मौजूद पोषक तत्व

मिलकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाने हैं, इससे इम्युनिटी भी बेहतर होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com