दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूर करें ये हाथों की एक्सरसाइज, जानिए इसे करने का आसान तरीका

हमारे हाथों में ही दिल का इलाज होता है जी हां, हाथों की एक्सरसाइज का नाता सीधा दिल से होना। ऐसे में अगर कुछ जेस्चर्स किए जाएं यानी हाथों से कुछ मुद्राएं बनाई जाएं तो दिल की सेहत अच्छी रहने लगती है।
हाथों की एक्सरसाइज
हाथों की एक्सरसाइज (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

शरीर के सभी अंगों का स्वस्ख रहना जरूरी होता है जिसमें दिल की सेहत की मजबूती भी जरूरी होती है। शरीर का सबसे नाजुक अंग दिल तनाव या किसी वजह से कमजोर होने लगता है जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। दिल की सेहत को अच्छी रखने के लिए जितना जरूरी खानपान होता है उतना ही जरूरी एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। योग में दिल की सेहत को मजबूत रखने के लिए कई प्रकार के आसन है जिसे आप कर सकते है।

आपको बताते चलें कि हमारे हाथों में ही दिल का इलाज होता है जी हां, हाथों की एक्सरसाइज का नाता सीधा दिल से होना। ऐसे में अगर कुछ जेस्चर्स किए जाएं यानी हाथों से कुछ मुद्राएं बनाई जाएं तो दिल की सेहत अच्छी रहने लगती है।

दिल के लिए हाथों की इन एक्सरसाइज को जरूर करें

आप यहां पर दिल को मजबूत रखने के लिए हाथों की एक्सरसाइज को कर सकते है जो आपके लिए बेहद आसान होती है। चलिए जानते हैं इसे करने का तरीका... 1- पहली एक्सरसाइज में आपको हाथों को सामने की तरफ खोलकर रखना है और एक उंगली को पकड़कर बाकी दोनों उंगलियों को ऊपर नीचे करके उंगलियों को स्ट्रेच करना है. 2- दूसरी एक्सरसाइज में मुट्ठी को बंद करना है और फिर खोलना है. 3- तीसरी एक्सरसाइज में हथेली खोलकर अंगूठे को हथेली पर खींचकर लेकर आएं. यह एक्सरसाइज दिल की सेहत के लिए अच्छी होती है।

दिल की अच्छी सेहत के लिए डाइट

यहां पर आपको दिल की अच्छी सेहत के लिए आपको डाइट का अच्छी तरह ख्याल रखना भी जरूरी है...

1- आप डाइट में सूखे मेवे को जरूर शामिल करें। इसके लिए आप बादाम और अखरोट का सेवन करें. सूखे मेवे शरीर को हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर देने का काम करते है।

2- यहां पर खाने में अतिरिक्त नमक खाने से बचें। यह ब्लड प्रेशर की दिक्कत को बढ़ा देता है और दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित रहती है।

3- दिल की सेहत के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करना या फिजिकली एक्टिव रहना भी जरूर होता है।

4- खानपान में आप ऑयली या फैटी फूड्स को शामिल करने से बचें, यह फूड्स हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह बनता है और दिल को बुरी तरह प्रभावित करता है।

5-नींद को पूरा करना भी दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके लिए रात में पूरी नींद लेना भी जरूरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com