Brain Health Tips: दिमाग को लंबे समय तक तेज और स्वस्थ रखना है तो रोज करें ये 10 छोटे और आसान काम

Brain Health: दिमाग हमारे पूरे शरीर को कंट्रोल करता है। यदि आप अपने ब्रेन को लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय रखना चाहते हैं, तो रोजाना की ये 10 छोटी आदतें आपके ब्रेन को एक्टिव और हेल्दी बना सकती हैं।
Daily habits to protect brain health and memory
ब्रेन हेल्थफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Brain Fitness: हमारा दिमाग शरीर के हर जरूरी काम को नियंत्रित करता है। याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता, इमोशन और निर्णय लेने की प्रक्रिया, सभी के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ रहना जरूरी है। अच्छी बात यह है कि इसके लिए हमेशा बड़े बदलावों की जरूरत नहीं होती। रोजाना की छोटी-छोटी आदतें भी लंबे समय में मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखती है, आइए जानते हैं इनके बारे में।

रोज कुछ देर पैदल चलें

लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर चलना जरूरी है। नियमित शारीरिक गतिविधि रक्त प्रवाह और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य से भी जुड़ा है।

नींद से समझौता न करें

नींद के दौरान ब्रेन मेमोरी को ऑर्गनाइज करने और को व्यवस्थित करने और कई जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने का काम करता है। लगातार कम या खराब नींद एकाग्रता, याददाश्त और मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है।

खाने की थाली को पौष्टिक बनाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, मेवे, बीज, फल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करें। संतुलित भोजन मस्तिष्क को जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराने में मदद करता है।

लगातार स्क्रीन देखने से बचें

लंबे समय तक स्क्रीन पर नजर टिकाए रखने से आंखों और मेंटल एनर्जी पर दबाव महसूस होता है। काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें और कुछ देर स्क्रीन से नजर हटाएं।

तनाव को जमा न होने दें

लगातार तनाव से मानसिक स्वास्थ्य और याददाश्त पर बुरा असर पड़ता है। गहरी सांस लेना, थोड़ी देर टहलना, ध्यान करना या कुछ समय शांत रहना तनाव को संभालने में मदद करता है।

दिमाग को रोज कुछ नया सिखाएं

नई भाषा सीखना, किताब पढ़ना, संगीत सीखना, पहेलियां हल करना या कोई नया कौशल विकसित करना ब्रेन को एक्टिव रखने के तरीके होते हैं। नियमित मानसिक गतिविधियां स्वास्थ्य के लिए उपयोगी मानी जाती हैं।

लोगों से जुड़े रहें

परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करना और सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहना मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सामाजिक जुड़ाव तनाव को संभालने और मानसिक सक्रियता बनाए रखने में मदद करता है।

लंबे समय तक एक ही जगह न बैठें

अगर आपका काम बैठकर करने वाला है, तो बीच-बीच में खड़े होकर शरीर को हिलाएं। थोड़ी-थोड़ी देर में अपनी जगह से उठकर चलना, गर्दन और कंधों को हल्का स्ट्रेच करना लंबे समय तक बैठे रहने की समस्या को कम करने में मदद करता है।

Daily habits to protect brain health and memory
Body Defence Mechanism: आपका शरीर हर दिन चुपचाप बचाता है आपकी जान! जानें बॉडी मेकौनिज्म के 20 कमाल के तरीके

धूम्रपान से दूरी रखें

धूम्रपान रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है। इसलिए धूम्रपान से बचना चाहिए। यह ब्रेन हेल्थ के साथ ही पूरे शरीर के लिए अच्छा होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com