Weight Loss से लेकर Immunity Boost करने में Rose Tea का जवाब नहीं, इसमें हैं हेल्थ के कई और फ़ायदे

गुलाब का चाय न केवल आपके मूड को फ्रेश रखेगा बल्कि आपको कई बीमारियों से भी बचाएगा। इसमें मौजूद पोषक तत्व वेट लॉस से लेकर हार्ट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं गुलाब के चाय के फायदे।
Weight Loss से लेकर Immunity Boost करने में Rose Tea का जवाब नहीं, इसमें हैं हेल्थ के कई और फ़ायदे
गुलाब की चाय पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rose Tea Benefits: उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होती जा रही हैं, जिससे आम लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में इस बढ़ते तापमान के साथ खुद को एक्टिव और हेल्दी भी रखना जरूरी हो जाता है।

गर्मी से निजात पाने के लोग तरह-तरह के नुस्खे अजमाते हैं। किचन से लेकर बाग बगीचे तक, ऐसी कई चीजें हैं जो हमें तंदुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्हीं में से एक गुलाब भी। ये फूल सिर्फ सुंदरता का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

आप चाहें तो इसे कच्चा चबाएं या फिर गुलाब की पत्तियों से बनी चाय पीएं। ये हर तरह से आपको फायदा पहुंचाने में मददगार है। गुलाब की चाय स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर और मन दोनों को राहत देती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और प्राकृतिक गुण इसे एक खास हर्बल चाय बनाते हैं। आइए जानते हैं कि गुलाब की चाय पीने से हमें क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

गुलाब की चाय पीने के फायदे :

स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद

गुलाब की चाय स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद होता है। आपको बता दें, गुलाब की चाय में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा होती है। ये स्किन को साफ, चमकदार और जवां बनाए रखता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।

इम्युनिटी को मजबूत करती है

गुलाब की चाय पीने से इम्युनिटी मजबूत होती है। गुलाब में मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचने के लिए रोज इस चाय का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है

गुलाब की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।

मूड को बनाए बेहतर

गुलाब की खुशबू से मन शांत रहता है। ऐसे में अगर आप गुलाब की चाय पीते हैं तो तनाव, चिंता और चिड़चिड़ेपन से मुक्ति मिल सकती है। यह एक नैचुरल मूड बूस्टर की तरह काम करती है और दिमाग को शांति देती है।

वेट लॉस में कारगर

गुलाब की चाय पीने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। गुलाब की चाय में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C से भरपूर होता हैं। ये चाय पाचन को बेहतर बनाने में मददगार है। इससे मेटाबॉलिज्म भी बढ़ता है।

यही कारण है गुलाब की चाय पीने से तेजी से फैट बर्न होता है। वजन घटाने में आसानी हो जाती है। इसके अलावा, रोज टी में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है, जिससे ये एक हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है।

डाइजेशन रखता बेहतर

गुलाब की चाय पीने से डाइजेशन ठीक रहता है। यह पेट में गैस, अपच और सूजन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। गुलाब की चाय बनाने के लिए इलायची और दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com