Happiness Therapy: 15 मिनट खुलकर हंसना होता है 2 घंटे सोने के बराबर, जानिए कैसे जीवन को बनाए खुशहाल

स्टडी में कहा गया है कि, दिनभर में 15 मिनट खुलकर हंसना 2 घंटे सोने के बराबर का फायदा देता है। एक बार ज़ोर से हंसने से साढ़े 3 ग्राम कैलोरी बर्न होती है और 15 सेकंड लगातार हंसी आपकी उम्र में 2 दिन का इज़ाफा कर देती है।
15 मिनट खुलकर हंसने के फायदे
15 मिनट खुलकर हंसने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Happiness Therapy: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में हर तरफ केवल व्यवस्ताएं ज्यादा है। जिसके खराब माहौल में खुद को खुश कर पाना बस की बात नहीं होती है।छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी लोग काफी तरसते है इसके लिए रोजाना 15 मिनट की हैप्पीनेस कई बीमारियों को दूर करने का काम करती है। दुनिया में करीबन 50 करोड़ से ज़्यादा लोग हमेशा हैप्पीनेस की तलाश में रहते हैं। इसे लेकर बीते दिन हुए इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस पर हंसी का फार्मूला बताया गया है इसे लेकर ताजा स्टडी में बताया गया है कि, हंसना कितना जरूरी है।

जानिए क्या कहती है स्टडी

यहां पर हंसी और खुशी को लेकर ताजा स्टडी में कहा गया है कि, दिनभर में 15 मिनट खुलकर हंसना 2 घंटे सोने के बराबर का फायदा देता है। एक बार ज़ोर से हंसने से साढ़े 3 ग्राम कैलोरी बर्न होती है और 15 सेकंड लगातार हंसी आपकी उम्र में 2 दिन का इज़ाफा कर देती है। मुस्कुराने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत देश के युवाओं को है। क्योंकि लेटेस्ट सर्वे के मुताबिक देश का 30 से 44 साल का युवा सबसे ज़्यादा नाखुश हैं। यहां पर अच्छी नींद का नाता आपकी मुस्कान से होता है। से लोगों की वजह से ही 143 देशों के वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत काफी पीछे है। लोग ये भी नहीं जानते कि हर वक्त चेहरे पर तनाव लिए घूमने से शरीर में दिल-दिमाग, पाचन, शुगर, बीपी सबका संतुलन बिगड़ जाता है। इसके लिए अच्छी नींद लेना जरूरी है।

जानिए किस तरह रखें खुद को खुश

यहां पर आप हमेशा खुद को खुश रखने के लिए कई तरीके खोज सकते है जो इस प्रकार है...

  • दूसरों की मदद करें
  • हर घंटे 10 सेकंड स्ट्रेचिंग करें
  • अपनों की मुस्कुराती तस्वीरें सामने रखें
  • मीठा खाने से बढ़ती है खुशी
  • थोड़ी देर टहलें
  • रोज योग करें
  • मेडिटेशन करें
  • गहरी सांस लें
  • संगीत सुनें
  • अच्छी नींद लें

हंसने के फायदे

  • एंटीबॉडीज बनती है
  • इम्यून सेल्स एक्टिव
  • बीमारी से लड़ने में मदद
  • पेट की मसल्स की एक्सरसाइज
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

दिल की सेहत का X फैक्टर है खुशी

  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
  • नसों में इंफ्लेमेशन कम
  • हार्ट का प्रेशर घटता है
Navbharat Live
navbharatlive.com