Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खाली पेट लहसुन खाना है बड़ा फायदेमंद, हेल्दी हार्ट के साथ-साथ कई अन्य मामलों में है यह रोगों का रामबाण

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 13, 2024 | 06:16 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: मौजूदा समय में लोग कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दिन की शुरुआत सही भोजन के साथ करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है। सुबह पानी पीने के फायदे तो आप सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट लहसुन खाने से आपको अनगिनत फायदे हो सकते है।

जी हां लहसुन (Garlic Benefits) स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह एक औषधी की तरह होता है, जो फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाने का भी काम करता है। लहसुन का रोजाना सेवन दिल, दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जानें लहसुन की 2 कली खाने से सेहत को क्या-क्या फ़ायदा हो सकता है।  

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को सर्दी आसानी से लग जाती है उनके लिए यह जादू की तरह काम करता है। यह सर्दी और खांसी पैदा करने वाले वायरस के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं वजन को कम करने के लिए भी किया जाता है।  यह उन जीनों पर ब्रेक लगाता है जो फैट स्टोरिंग सेल्स को बनाते है। साथ ही, यह थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्न होता है।

अगर कच्चा लहसुन खाने में परेशानी है तो इसकी चाय भी बनाकर पी सकते है। इसके लिए एक कप पानी लेकर एक कली लहसुन को कूटकर उसमें डाल दें। इसके बाद आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। पानी को करीब दो मिनट के लिए उबालकर आंच बंद करके छान लें। एक छोटा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। चाय के साथ लहसुन के सेवन से सभी तरह के पौष्टिक तत्व मिल सकते है।

रिसर्च के अनुसार कच्चा लहसुन खाने से धमनियों की रुकावट दूर हो सकती है। इसमें एलिसिक पाया जाता है, जो खून को पतला करता है, जिससे हार्ट से ब्लड फ्लो आसानी से हो जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इससे हार्ट सेहतमंद रहता है। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन लेने से काफी फायदा होता है।

लहसुन सिर्फ खाना पकाने के लिए नहीं है बल्कि ये त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह मुंहासों को रोकने में मदद करता है और साथ ही जिद्दी मुहांसों के दागों को हल्का करता है। यह एक सनस्क्रीन की तरह भी काम करता है, जो आपकी त्वचा को यूवी किरणों के कारण होने वाली परेशानियों से भी बचाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में लहसुन मदद कर सकता है।  लहसुन फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन C और B6 पाया जाता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है।

लहसुन मौसमी संक्रमणों से शरीर को बचाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने से लहसुन ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। इससे शरीर में मुक्त कणों की मौजूदगी होने वाली कोशिका क्षति ठीक होने में हेल्प मिलती है। सर्दियों में खाने में लहसुन को शामिल कर या लहसुन की चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

Health benefits of garlic

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2024 | 06:16 AM

Topics:  

  • Garlic Benefits

सम्बंधित ख़बरें

1

सुबह-सुबह लहसुन की 2 कली खाने के हैं जबरदस्त फायदे, हाई ब्लड प्रेशर से लेकर इन मामलों के लिए वरदान!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.