चुकंदर वेट लॉस और ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल, कई और मामलों में है इसका जूस बड़ा फायदेमंद
- Written By: वैष्णवी वंजारी
चुकंदर के फायदे
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर (Beetroot) सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग चुकंदर का उपयोग सलाद या जूस के रूप में करते हैं। लेकिन, चुकंदर मीठी जड़ वाली सब्जी है जिसका स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है। चुकंदर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके गुणों की वजह से ही इसे सुपरफूड भी कहा जाता है।
चुकंदर खाने से सेहत को कई तरह लाभ मिलते हैं। रोजाना चुकंदर का जूस पीने से खून तो बढ़ता ही है साथ ही ये आंखों, ब्लड प्रेशर, पेट की चर्बी आदि को कम करने में भी सहायक है। इसमें आयरन, सोडियम, सैलिनियम, मैग्नीशियम आदि जैसे तमाम पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं चुकंदर का जूस पीने से क्या फायदे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
घुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप वर्कआउट करने से पहले चुकंदर का जूस पीते हैं, तो इससे स्टेमिना बढ़ता है। एक गिलास बीटरूट का जूस पीने से तुरंत एनर्जी मिलता हैं। इससे आप फास्ट स्पीड वाले व्यायाम आसानी से और तेजी से कर पाते हैं। शरीर में ऐसे व्यायाम को करने की सहनशीलता पैदा होती है।
चुकंदर का जूस डिमेंशिया की बीमारी में बहुत कारगर हैं। 2011 की एक स्टडी के अनुसार, चुकंदर में पाया जाने वाला नाइट्रेट बुजुर्गों के मस्तिष्क में रक्त प्रवाह बढ़ाने का काम करता है, जिससे यादाश्त सही रहती है।
चुकंदर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कैंसर के खतरे से बचाने में मददगार है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें नाइट्रेट पाया जाता है, जो शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन में मदद करता है। नाइट्रिक ऑक्साइड शरीर में ब्लड वेसेल के आराम देने का काम करता है।
चुकंदर में फाइबर भी भरपूर पाया जाता है। जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। चुकंदर में पोटेशियम होता है जो तंत्रिका-तंत्र और मांसपेशी को हेल्दी बनाता है। इसमें पाया जाने वाला मैंगनीज हड्डियों, लीवर और किडनी के लिए अच्छा होता है।
फोलेट की कमी से न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट और स्पाइना बिफिडा जैसी बीमारियां हो जाती है। गर्भवती महिला में इसकी कमी होने से प्रीमैच्योर डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है। चुकंदर के जूस में फोलेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
चुकंदर के जूस में बहुत कम फैट और कैलोरी पाई जाती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसे सुबह पीने से शरीर में दिनभर में एनर्जी मिलती है।
