Har Ghar Tiranga 2026: घर पर तिरंगा फहराकर ऐसे अपलोड करें Selfie, जानें रजिस्ट्रेशन, सर्टिफिकेट और जरूरी नियम

Har Ghar Tiranga Rules: तिरंगे के साथ सेल्फी कैसे अपलोड करें और सर्टिफिकेट कैसे पाएं? जानें रजिस्ट्रेशन, फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया, तिरंगा फहराने के नियम और जरूरी सावधानियां।
har-ghar-tiranga-2026-selfie-upload-certificate-rules
हर घर तिरंगाफोटो.सोशल मीडिया
Updated on

Har Ghar Tiranga Selfie: 15 अगस्त को देश एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, इस मौके पर देश भर में एक बार फिर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर उसके साथ सेल्फी ले सकते हैं और उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं।

इस अभियान का आयोजन 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। 2026 में यह अभियान अपने पांचवें संस्करण में पहुंच गया है। इस बार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान वंदे मातरम् की भावना को समर्पित किया गया है। अभियान का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना है।

हर घर तिरंगा के तहत सेल्फी कैसे अपलोड करें

अगर आप भी अभियान का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर उसे आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका तरीका-

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले हर घर तिरंगा की आधिकारिक वेबसाइट (https://harghartiranga.com/)खोलें। पोर्टल पर दाहिनी ओर ‘Selfie with Tiranga’ या संबंधित selfie upload विकल्प पर जाएं। इस सरकारी अभियान पोर्टल के अनुसार प्रतिभागियों को तिरंगा फहराकर उसके साथ सेल्फी लेने और वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

अपनी जानकारी दर्ज करें

पोर्टल पर नाम, मोबाइल नंबर और देश/राज्य जैसी जानकारी मांगी जाती है। इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार आगे बढ़ें।

तिरंगे के साथ सेल्फी लें

अपने घर, संस्थान या उपयुक्त स्थान पर तिरंगा फहराएं और उसके साथ फोटो या सेल्फी लें। कोशिश करें कि तस्वीर में आप और राष्ट्रीय ध्वज दोनों स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

सेल्फी अपलोड करें

वेबसाइट के अपलोड सेक्शन में जाकर अपनी फोटो अपलोड करें। फोटो चुनने के बाद पोर्टल पर दिखाई देने वाले निर्देशों के अनुसार सब्मिशन को पूरा करें।

सर्टिफिकेट प्राप्त करें

सेल्फी और जरूरी जानकारी अपलोड करने के बाद पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट नागरिकों को सर्कटिफिकेट लेने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

सेल्फी लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

तिरंगे के साथ फोटो लेते समय केवल अच्छी तस्वीर लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिए।

  • तिरंगे को साफ और सम्मानजनक तरीके से प्रदर्शित करें।

  • फोटो में राष्ट्रीय ध्वज स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

  • तिरंगे को जमीन या फर्श पर न रखें।

  • ध्वज को फटे, गंदे या क्षतिग्रस्त रूप में प्रदर्शित न करें।

  • फोटो खींचते समय ऐसी कोई पोज या एक्टिविटी न करें, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो।

  • सेल्फी के लिए तिरंगे को कपड़ों, फर्श या ऐसी जगह न रखें जहां उसकी गरिमा प्रभावित हो।

तिरंगा फहराने के क्या नियम हैं?

Flag Code of India, 2002 के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान बनाए रखना जरूरी है। आधिकारिक Har Ghar Tiranga पोर्टल पर दिए गए नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज आयताकार होना चाहिए और उसकी लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए।

Flag Code में किए गए बदलावों के बाद नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज को दिन और रात दोनों समय फहरा सकते हैं, बशर्ते ध्वज की गरिमा और सम्मान बना रहे।

सर्टिफिकेट को सोशल मीडिया पर कैसे शेयर करें?

सर्टिफिकेट मिलने के बाद प्रतिभागी इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करें। इसके लिए आधिकारिक तौर पर #HarGharTiranga और #HGT2026 जैसे hashtags का इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई है।

har-ghar-tiranga-2026-selfie-upload-certificate-rules
World Lion Day 2026: भारत के एशियाई शेर कितने खास हैं? गिर के जंगल से जानें उनकी जिंदगी और संरक्षण की कहानी

Har Ghar Tiranga 2026 में और क्या-क्या होगा?

साल 2026 में अभियान सिर्फ सेल्फी तक सीमित नहीं है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार देशभर में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली,तिरंगा कंसर्ट और वंदे मातरम के तहत सामूहिक गायन जैसी गतिविधियां भी होंगी।  

Navbharat Live
navbharatlive.com