-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Give This Wonderful Gift To Your Partner On Valentine S Day
VALENTINE DAY के मौके पर कुछ ऐसे गिफ्ट्स दें अपने पार्टनर को, दिल जीत लेंगे आप
- Written By: सीमा कुमारी
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए ये गिफ्ट आइडिया बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। ये सभी गिफ्ट यूजफुल एवं ट्रेंडिंग हैं, जिनका इस्तेमाल भी लंबे समय तक किया जा सकता है।

वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स (सौ.सोशल मीडिया)
Valentine Day 2025: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। ये पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के नाम होता है और यंगस्टर्स में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। चाहे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या फिर हस्बैंड वाइफ पार्टनर के लिए प्यार जताने के लिए ये पूरा हफ्ता परफेक्ट टाइम होता है। वैलेंटाइन डे जिसका इंतजार हर कपल को पूरे साल बेसब्री से रहता है। जैसा कि आप जानते है कि वैलेंटाइन डे प्यार और स्नेह व्यक्त करने का दिन होता है, और इस अवसर को मनाने का सबसे अच्छा तरीका होता है अपने पार्टनर को एक खास गिफ्ट देना।
हालांकि, सबसे ज्यादा बिकने वाले गिफ्ट आइटम्स से हटकर, इस साल कुछ ऐसा गिफ्ट करने की कोशिश करें, जो दिल को छू जाए और आपके पार्टनर को स्पेशल फील कराए। अगर आप अनोखे और यादगार गिफ्ट आइडियाज की तलाश में हैं, तो यहां 5 गिफ्ट ऑप्शंस दिए गए हैं, जो यकीनन आपके पार्टनर को ‘वाह’ कह देंगे। आइए जानते हैं इन गिफ्ट्स के बारे में-
म्यूजिकल गिफ्ट
सम्बंधित ख़बरें
इस Valentine Day फूल नहीं, दें स्मार्ट गिफ्ट, कम बजट में दिल जीतने वाले 10 टेक आइडिया जो पार्टनर को आएंगे पसंद
छत्रपति संभाजीनगर में छाया कपल्स ग्लो रिंग का जादू; गिफ्ट शॉप्स में बढ़ी डिजिटल लव रिंग की डिमांड
जीरो बजट में घर पर ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे, देखते ही पार्टनर को फिर से हो जाएगा आपसे प्यार
Valentine Week 2026: सिर्फ Gift नहीं, पार्टनर को दें ये 7 सरप्राइज, यादगार बन जाएगी आपकी हर डेट
अगर आपके पार्टनर को म्यूजिक पसंद है, तो उनके लिए एक म्युजिकल गिफ्ट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आप उनके पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट बना सकते हैं, या उनके लिए गाने लिख सकते हैं। आप उन्हें एक इंस्ट्रूमेंट भी दे सकते हैं, अगर वो उसे बजाना सीखना चाहते हैं, इस गिफ्ट से आप अपने पार्टनर को यह दिखा सकते हैं कि आप उनकी पसंद और शौक को कितना महत्व देते हैं।
एक पर्सनलाइज्ड स्टोरी बुक
आप अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे पर एक पर्सनलाइज्ड स्टोरी बुक भी गिफ्ट्स के तोर पर दे सकते हैं। अपनी प्रेम कहानी को एक पर्सनलाइज्ड स्टोरी बुक में बदल दें। आप मिलकर अपनी कहानी लिख सकते हैं, या किसी लेखक से इसे लिखवा सकते हैं।
इसमें ऐसी घटनाएं, जोक्स और बातें शामिल करें, जो आपके रिश्ते के लिए खास हैं। यह गिफ्ट आपके पार्टनर को स्पेशल महसूस कराएगा, यह दिखाता है कि आप अपने प्यार को कितना संजोते हैं।
कस्टमाइज्ड स्टार मैप
वैलेंटाइन डे गिफ्ट्स के तौर पर कस्टमाइज्ड स्टार मैप भी अच्छा उपहार हैं। यह उपहार एक अनोखी और भावुक अभिव्यक्ति हैं। आपको बता दें, एक कस्टमाइज्ड स्टार मैप, एक विशेष तारीख और लोकेशन से रात के आकाश को दर्शाता हैं।
आप उस तारीख को चुन सकते हैं जिस दिन आप पहली बार मिले थे, जब आप शादीशुदा थे या कोई दूसरा खास दिन। यह एक रोमांटिक और व्यक्तिगत उपहार है जो आपके जीवन के विशेष क्षणों को यादगार बनाता है।
लाइफस्टाइल से संबंधित ऐसी ही अन्य रोचक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें-
अपने हाथों से बने गिफ्ट
आप अपने पार्टनर के लिए खुद के हाथों से बनी गिफ्ट भी कर सकते हैं, जैसे कि एक पेंटिंग, एक बुना हुआ स्कार्फ, या एक हस्तनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड। यह दिखाता है कि आपने उनकी खातिर एक खास प्रयास किया है। इससे आपके पार्टनर को यह एहसास होगा कि आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने को तैयार हैं।
Give this wonderful gift to your partner on valentine s day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: किस राशि को होगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Jun 25, 2026 | 12:15 AMAnna Hazare RTI Protest: मुंबई में हजारे-सूचना आयुक्त की बातचीत फेल, अन्ना अनशन को लेकर अटल
Jun 25, 2026 | 12:10 AMआगरा में नाज़िया इलाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सशक्त पीली सेना ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन
Jun 24, 2026 | 11:53 PMAgra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Jun 24, 2026 | 11:37 PMपहली बारिश में ही डगमगाई मुंबई लोकल, 39 फेरे रद्द होने से लाखों यात्री परेशान, पटरियों के नीचे बन रहा गड्ढा
Jun 24, 2026 | 11:31 PMप्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
Jun 24, 2026 | 11:11 PMकोलकाता गोदाम हादसे में सुपरवाइजर समेत 3 गिरफ्तार, मुआवजे के ऐलान पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने साधी चुप्पी
Jun 24, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














